Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थानेदार को शराब तस्करों ने रौंदा, मधुबनी के थे रहनेवाले
Headlines

थानेदार को शराब तस्करों ने रौंदा, मधुबनी के थे रहनेवाले

December 20, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शराब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Begusarai : बेखौफ शराब तस्कर ने बीती रात एक दारोगा को गाड़ी से रौंद कर उसकी जान ले ली। गाड़ी की चपेट में आने से एक हवलदार भी जख्मी हो गया। जख्मी हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी शराब तस्कर की गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार सुबह बताया कि मंगलवार देर रात नावकोठी थानेदार खामस चौधरी को इंफॉर्मेशन मिली कि एक ऑल्टो कार से कोई शख्स शराब लेकर जा रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस एक्टिव मोड में आई और गाड़ियो की चेकिंग शुरू कर दी गई। रात के करीब साढ़े बारह बजे छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पुलिस गाड़ी लगाकर खड़ी हो गई। थानेदार एसआई खामस चौधरी खुद तीन होम गार्ड जवान के साथ खड़ें थे। तभी सामने से एक कार आती दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस पर नजर पड़ते ही कार के ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। तेज रफ्तार कार थानेदार को रौंदते हुए आगे निकल गई। थानेदार को सिर में भयंकर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक होमगार्ड जवान दरियापुर निवासी बालेश्वर यादव को भी चोट लगी, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement Advertisement

घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार, सीआई बखरी, एसएचओ नावकोठी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों में भी भारी गुस्सा है।

मधुबनी के रहने वाले थे थानेदार खामस चौधरी

मधुबनी जिले के राहिका थाना क्षेत्र स्थित मारर गांव के भोला चौधरी के पुत्र खामस चौधरी 2009 बैच के दारोगा थे। 2013 में उनकी ज्वाइनिंग हुई और करीब चार साल से बेगूसराय में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी कल्पना सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक गांव भेजने की तैयारी चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : एक तरफा इश्क में भयानक कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझटके में करोड़पति बन गये झारखंड से तीन लड़के
Next Article CBI की टीम नींबू पहाड़ पर

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
बिहार

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.