Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नाजायज संबंध का दबाव और खौफनाक प्लान… जानें
Headlines

नाजायज संबंध का दबाव और खौफनाक प्लान… जानें

November 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाजायज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग का माहौल सामान्य था। स्कूल रोज की तरह खुला था। बच्चे आते जाते थे। रसोई में खाना पकाने वाली महिला भी अपने काम में जुटी थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके जीवन में एक गहरी खाई बनने वाली है। वह सिर्फ अपना काम करती थी, लेकिन उसके लिए हालात अचानक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए जहां उसकी और उसके पति की जान ही खतरे में पड़ गई।

रसोइया से नाजायज रिश्ता बनाना चाहता था पारा शिक्षक

महिला का इल्जाम है कि कुछ दिनों से पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा का व्यवहार बदल गया था। वह अनचाही नजदीकियां बनाने की कोशिश करता था। वह रसोइया के साथ नाजायज रिश्ता कायम करना चाहता था। शुरुआत में उसने बात को नजरअंदाज किया, लेकिन दबाव बढ़ने लगा तो वह सहम गई। अपने घर पहुंचकर उसने पति को सब बताया। पति ने इस व्यवहार पर शिक्षक से बात की। उसने सिर्फ इतना कहा कि उसकी पत्नी को परेशान न किया जाए। लेकिन यह साधारण सा विरोध शिक्षक को नागवार गुजरा। आत्मसम्मान से शुरू हुई बहस धीरे धीरे एक खतरनाक योजना में बदल गई, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Advertisement

चालीस हजार में तय हुई जान का सौदा

पारा शिक्षक ने तय कर लिया कि अब वह किसी भी तरह अपने रास्ते की रुकावट हटाएगा। उसने तीन लोगों को बुलाकर पति की हत्या की सुपारी दे दी। चालीस हजार रुपये में किसी की जान का सौदा हो गया। राजवंश परहिया गोली चलाने वाला था। राजू साव और मंटू परहिया चाकू से हत्या करने की तैयारी में थे। योजना इतनी खतरनाक थी कि अगर पुलिस को देर से खबर मिलती, तो एक परिवार उजड़ जाता।

पुलिस की समय पर कार्रवाई से बची एक जान

29 नवंबर को छतरपुर थानेदार प्रशांत प्रसाद को गुप्त सूचना मिली। जानकारी गंभीर थी। टीम तुरंत निकली। गांव में दबिश के दौरान तीनों सुपारी किलर और पारा शिक्षक को हथियारों के साथ पकड़ा गया। देसी कट्टा, जिंदा गोली और दो चाकू बरामद हुए। एक पल की देरी भी जानलेवा हो सकती थी, लेकिन पुलिस ने उस पल को आने ही नहीं दिया।

55 साल के आरोपी पारा शिक्षक के बच्चों तक की हो चुकी है शादी

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजवंश परहिया पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि 55 साल का पारा शिक्षक, जो बच्चों को पढ़ाता था, वही इस साजिश का असली मास्टरमाइंड निकला। उसका परिवार है, बच्चे हैं जिनकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी पारा शिक्षक और तीनों सुपारी किलर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : यूपी का कॉन्स्टेबल निकला साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड, कैसे खुला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी का कॉन्स्टेबल निकला साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड, कैसे खुला राज… जानें
Next Article सोलर रेडिएशन का संकट टला: एयरबस A320 सीरीज के सभी प्लेन अपग्रेड

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.