अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा जिले के लुपुंगुटू इलाके में 18 साल की छात्रा अर्पित सुमन पुरती की लाश फंदे पर लटकी मिली। अर्पित महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी और वर्तमान में अपने जीजा के घर रह रही थी। घटना के समय अर्पित अपने कमरे में अकेली थी, जबकि घर के अन्य सदस्य बरामदे में टीवी देख रहे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो देखा कि अर्पित फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर घर में तहलका मच गया। घटना बीती रात की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर रविवार को सदर अस्पताल चाईबासा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि अर्पित का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह मानसिक तनाव में भी नहीं दिख रही थी। वह सामान्य रूप से अपनी पढ़ाई में व्यस्त थी। इस घटना के कारण परिवार और पुलिस दोनों हैरान हैं और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग जेल से फरार कैदी दो रोज रुके थे जसीडीह में, जानें भागने की पूरी कहानी



