Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»हेल्थकेयर»अमरूद खाने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, जानें क्या हो सकती हैं दिक्कतें
हेल्थकेयर

अमरूद खाने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, जानें क्या हो सकती हैं दिक्कतें

September 3, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। अमरूद में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद मिनरल और विटामिन शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर फल है. अमरूद न केवल फल के रूप में लाभदायक है बल्कि इसके पत्ते शरीर के लिए कई तरह फायदेमंद होते हैं.

 

शोध के अनुसार, अमरूद के पत्तों के अर्क को डाइट में शामिल करने से हृदय और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. इतना ही नहीं, इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. लेकिन अमरूद में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो सभी के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो विशेष प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं.

अमरूद3

 

अमरूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होता है. अमरूद की 1 सर्विंग में 112 कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है. इसमें फाइबर की मात्रा लगभग 9 ग्राम होती है, लेकिन इसमें स्टार्च नहीं पाया जाता है. 1 कप कटे हुए अमरूद में फैट की मात्रा 1.6 ग्राम होती है, लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा लगभग 4 ग्राम होती है.

 

अध्ययनों से पता चलता है कि अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसके अलावा, फोलेट और बीटा कैरोटीन कुछ अन्य पोषक तत्व हैं, जो इस फल में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए जानते हैं कि किन लोगों को अमरूद के सेवन से बचना चाहिए.

ब्लोटिंग1

 

ब्लोटिंग की समस्या से पीड़ित लोग– अमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है. शरीर में दोनों में से किसी की भी ज्यादा मात्रा ब्लोटिंग यानी पेट में गैस या पेट फूलने की समस्या को पैदा कर सकती है. वॉटर सॉल्युबल विटामिन होने के कारण हमारे शरीर को बहुत अधिक विटामिन सी को एब्जॉर्ब करने में कठिनाई होती है. इसलिए विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने से अक्सर ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है.

वहीं फ्रुक्टोज की ज्यादा मात्रा शरीर में ब्लोटिंग को ट्रिगर करती है. लगभग 40 प्रतिशत लोग फ्रुक्टोज मालअब्जॉर्प्शन नामक समस्या से पीड़ित हैं. इसमें नेचुरल शुगर शरीर द्वारा एब्जॉर्ब नहीं होती है और पेट में जमा हो जाती है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं, अमरूद खाने के तुरंत बाद सोने से भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

 

इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोग– अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज को कम करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है. लेकिन अमरूद का अधिक सेवन पाचन तंत्र को खराब कर सकता है. खासकर अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं. इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम एक प्रकार का आंत संबंधी विकार है जिसके कारण पेट में दर्द, दस्त और कब्ज की समस्या हो सकती है. ये समस्या फ्रुक्टोज मालअब्जॉर्प्शन के कारण भी होती है. इसलिए जरूरी है कि सीमित मात्रा में ही अमरूद खाएं.

डायबिटीज

डायबिटीज से पीड़ित लोग– कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद को फायदेमंद माना गया है. हालांकि, अगर आप इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को नियमित रूप से चैक करते रहें. 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम नेचुरल चीनी होती है. इसलिए, बहुत अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ सकता है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं.

सीमित मात्रा में खाएं

 

सीमित मात्रा में खाएं– एक दिन में अमरूद की एक सर्विंग खाना सुरक्षित माना गया है. इससे अधिक लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आप दो मील के बीच, वर्कआउट करने से पहले या बाद में अमरूद खा सकते हैं. रात में अमरूद खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो सकती है.

अमरूद के पत्ते– अमरूद के पत्तों के अर्क के उपयोग और लाभ के बारे में कोई खास पुष्टि नहीं की गई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है. इसलिए अमरूद के पत्तों के अर्क को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleKBC में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, जानें सुशील कुमार की दुखभरी दास्तान
Next Article पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नवादा, पूर्व मुखिया और उनके भाई पर चलाई गोली

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.