Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 02:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो अधिवेशन में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड न कभी डरा, न कभी झुका
Headlines

झामुमो अधिवेशन में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड न कभी डरा, न कभी झुका

April 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झामुमो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और CM हेमंत सोरेन ने कहा है कि 2019 में तब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, उसमें भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए, झारखंड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके। झारखंड न कभी डरा और न कभी झुका। मौका था झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वां महाधिवेशन के शुरुआत का। JMM का यह अधिवेशन रांची के खेलगांव में टानाभगत इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो गया। यह महाधिवेशन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समर्पित है और शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुरू हुआ।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग दिशोम गुरु को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। दिशोम गुरु के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला। दिशोम गुरु ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है और जिस पेड़ की जड़ें झारखंड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गयी, हमें अलग राज्य भी मिला। राज्य के लोगों ने सोचा कि अब हमारा सर्वांगीण विकास होगा।

auto

रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन…

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ज़िंदाबाद!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/FAbnRq8BIp

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 14, 2025

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह दुर्भाग्य था कि राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी। उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों, झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं था। राज्य की जनता के आशीर्वाद और झामुमो के जुझारु सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलने वाले दल को हराने का काम किया है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है। यहां यह आप सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है, इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

हेमंत सोरेन ने किया झारखंड आंदोलन का जिक्र

कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि झामुमो किसानों, दलितों, पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए आंदोलन लंबा चला और अनगिनत शहादत के बाद हमें अलग राज्य मिला है।

राजनीतिक प्रस्ताव में जातिगत जनगणना और आरक्षण पर जोर

झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और परिसीमन के विरोध का जिक्र किया गया। प्रस्ताव में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी शामिल है। इसके अलावा सरना धर्म कोड को देश की संसद की ओर से मान्यता देने और राज्य सहित पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात सुजीत सिन्हा का गुर्गा धराया, 35 मामलों में था वांटेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article134वीं जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब, निकाली गयी बाइक रैली
Next Article राशिफल @ 15 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.