Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 03:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चोरों का डबल अ’टैक, शिक्षक और वैज्ञानिक के घर एक साथ की सेंधमारी
Headlines

चोरों का डबल अ’टैक, शिक्षक और वैज्ञानिक के घर एक साथ की सेंधमारी

June 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक शिक्षक और एक वैज्ञानिक के बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, पीतल के बर्तन समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को जब परिवार के लोग घर लौटे तो दरवाजे के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शिक्षक के घर का लॉकर तोड़ा, पूरा घर खंगाल डाला

जानकारी के मुताबिक सिंधीपाड़ा निवासी शिक्षक मृदुल भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ किसी काम से बड़हड़वा के बिंदुपाड़ा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर लॉकर तोड़कर घर के कई कमरों की तलाशी ली। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए। मृदुल भट्टाचार्य की सास और सेवानिवृत्त शिक्षिका अल्पना चटर्जी ने बताया कि घर लौटने पर पूरा सामान अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने कहा कि अभी यह बताना मुश्किल है कि कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ है। दामाद के आने के बाद ही चोरी गए सामान का पूरा हिसाब लगाया जा सकेगा।

वैज्ञानिक का घर भी नहीं छोड़ा

चोरों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले वैज्ञानिक अमित कुमार के घर को भी निशाना बनाया। उस समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़हड़वा गया हुआ था। घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने ताला तोड़ा और अंदर रखा सामान लेकर फरार हो गए। अमित कुमार के ससुर जयनंदन शाह ने बताया कि परिवार दो दिन पहले शादी में गया था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और चोरी की जानकारी हुई।

CCTV फुटेज में दिखे हेलमेट पहने दो संदिग्ध

स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में हेलमेट पहने दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते और जाते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर बंद घरों को निशाना बनाया।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे की उम्मीद

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घरों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : सौतन के तानों से तंग होकर उठा लिया खौफनाक कदम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, BOI ने निकाली 779 पदों पर वैकेंसी
Next Article अब कोई नहीं कहेगा पराया… CM योगी ने बदली 106 परिवारों की किस्मत

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.