Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘ये तो अभी शुरुआत है’… महागठबंधन को जबरदस्त झटका
Headlines

‘ये तो अभी शुरुआत है’… महागठबंधन को जबरदस्त झटका

February 27, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महागठबंधन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार के महागठबंधन में बड़ी टूट हुई है। कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम शामि हैं। वहीं,राजद का साथ छोड़ने वाली विधायक का नाम संगीता देवी है। तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उनका एनडीए में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘ये तो अभी शुरुआत है, आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है। बिहार से महागठबंधन का नामोनिशान मिट जाएगा।’ साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात बिहार की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं और उनके काम से प्रभावित होकर विपक्ष के लोग एनडीए के साथ आ रहे हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा में आए तीनों विधायकों का स्वागत किया। नितिन नवीन ने कहा कि राजद के लोगों ने विधायकों को बंधक बनाकर रखा था और कांग्रेस के लोगों ने विधायकों को उड़ाकर रखा था। तेजस्वी यादव और राहुल बाबा यात्रा पर घूम रहे हैं, जो पार्टी को नहीं जोड़ पाए उनको उनके विधायकों ने जवाब दिया है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार है। इसके बावजूद महागठबंधन को छोड़कर लोग आ रहे हैं। हम सभी विधायकों का स्वागत करते हैं।

बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरीके से आज महागठबंधन के विधायक शामिल हुए हैं यह बड़ी बात है। आने वाले दिनों में और भी कई विधायक शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। प्रेम कुमार ने दावा किया कि और भी विधायक संपर्क में हैं। आगे आगे देखिए होता है क्या? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पूरा कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां उन्हें पसंद हैं और वे उससे काफी प्रभावित हुए। इसीलिए उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें : जीत और हार दोनों में समभाव की भावना : गवर्नर

इसे भी पढ़ें : 4 दिनों तक कई ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले……

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में झमाझम बारिश, कल कैसा रहेगा मौसम… जानें
Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

Related Posts

बिहार

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.