Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दहलने से बच गया सारंडा का यह जंगल… जानें कैसे (VIDEO)
Headlines

दहलने से बच गया सारंडा का यह जंगल… जानें कैसे (VIDEO)

July 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सारंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सोमवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की विध्वंसक गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ (60वीं बटालियन) की संयुक्त टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 16 शक्तिशाली IED बम बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते छह जुलाई को खुफिया इनपुट मिला था कि टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों का कुछ खेला चल रहा है। वे लोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पहाड़ी इलाके में दो-दो किलोग्राम वजन के कुल 16 IED बम छिपाए हुए मिले। नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों को टारगेट करने के मकसद से प्लांट किया था। बम निरोधक दस्ते की त्वरित कार्रवाई से सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-07-at-5.41.43-PM.mp4

चाईबासा एसपी राकेश रंजन ने कहा कि माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें सुरक्षा बलों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। संयुक्त अभियान दल की सतर्कता और कुशल रणनीति से न केवल एक बड़ी घटना टल गई, बल्कि माओवादियों को करारा जवाब भी दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित कई अन्य दस्ता के सदस्य सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में पनाह लिए हुए हैं। उनकी तलाश में लगातार पुलिस इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इसे भी पढ़ें : सारंडा जंगल में IED ब्ला’स्ट, जलावन चुनने गया शख्स जख्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविरमित किये गये सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर
Next Article बारिश में बच्चों में दिखे ये 7 लक्षण तो न करें इग्नोर

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.