Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PMCH में हड़ताल और बवाल, बिना इलाज लौटे हजारों मरीज
Headlines

PMCH में हड़ताल और बवाल, बिना इलाज लौटे हजारों मरीज

December 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PMCH
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड की सभी सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे इलाज कराने आए हजारों मरीज परेशान हैं और बिना इलाज लौटने को मजबूर हैं। करीब 2,000 से अधिक मरीज बिना इलाज के लौट गए हैं।

हड़ताल की वजह : मरीज के परिजनों से मारपीट

बुधवार सुबह मेडिसिन इमरजेंसी में 70 वर्षीय सुरेश सिंह नाम के मरीज की मौत हो गई। मरीज को तीन दिन पहले ब्रेन हेमरेज के कारण भर्ती कराया गया था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन उत्तेजित हो गए और जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने डॉक्टरों पर एप्रन फाड़ने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया।

इसके जवाब में जूनियर डॉक्टर भड़क गए और हड़ताल पर चले गए। दूसरी तरफ मृतक के बेटे अमन सिंह और उनकी बहन ने भी डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब बहन ने डॉक्टर से कहा कि बॉडी अभी भी गर्म लग रही है, एक बार फिर चेक कर लीजिए, तो डॉक्टर भड़क गए और हाथापाई की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

जूनियर डॉक्टरों की तीन मुख्य मांगें

PMCH जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मांगें हैं :

  1. अस्पताल के सभी विभागों में तुरंत प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
  2. डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला होने पर तुरंत अपने आप FIR दर्ज हो।
  3. स्वास्थ्य संस्थानों में हिंसा रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और मौजूदा कानूनों का सख्ती से पालन हो।

डॉक्टरों का कहना है कि बार-बार सुरक्षा की मांग के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : लालू परिवार की आज बढ़ सकती है मुश्किलें… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू परिवार की आज बढ़ सकती है मुश्किलें… जानें कैसे
Next Article पाकुड़ में राशन कार्ड दनादन सरेंडर कर रहे लोग… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.