Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»एक ही परिवार के तीन लोग कुएं में गिरे, एक की मौत, देखने आए दामाद ने भी गंवाई जान
Headlines

एक ही परिवार के तीन लोग कुएं में गिरे, एक की मौत, देखने आए दामाद ने भी गंवाई जान

April 11, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बांदा। खेत में घुसे जानवरों को भगाने के लिए एक महिला दौड़ी और अचानक कुएं में गिर गई। इसे बचाने के लिए इनका बेटा और देवर भी कुएं में गिर गए। बाद में तीनों को किसी तरह से बाहर निकाला गया, लेकिन इस घटना में 36 वर्षीय रंजन देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर इन्हें देखने आए दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सास दामाद की एक साथ मौत हो जाने पर घर में कोहराम मच गया है।

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में सोमवार को तड़के हुई। बताया जाता है कि बीरा गांव में एक ही परिवार के लोग मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान कुछ जानवर खेत में घुस गए, जिन्हें हांकने के लिए रज्जन देवी (36) पत्नी कल्लू निषाद दौड़ी और कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उनका पुत्र लवकुश (20) भी कुएं में उतारने लगा और गिर गया। तब तक वहां महिला का देवर 35 वर्षीय हरिश्चंद्र भी आ गया और रस्सी डालकर दोनों को कुएं से निकालने लगा। मां बेटे रस्सी को पकड़कर ऊपर आ रहे थे। तभी रस्सी टूट गई और मां बेटे फिर से कुएं में गिर गए। तब तक शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए और किसी तरह तीनों को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा रज्जन देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे और देवर का इलाज चल रहा है।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को उनका दामाद मंगल (26) पुत्र राम चंद्र निवासी असोथर फतेहपुर भी अपनी पत्नी को लेकर सास को देखने आया और पत्नी को छोड़कर बाइक से वापस जा रहा था। तभी कमासिन थाना क्षेत्र में ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। एक ही दिन में सास और दामाद की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बेहाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक डा.नीरज बोरा ने 166 छात्रों को सौंपा टैबलेट
Next Article शिक्षा में संस्कार और अनुशासन का अत्यधिक महत्व : उच्च शिक्षा मंत्री

Related Posts

Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.