Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 04:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज उठनी थी दूल्हे की बारात, उठी अर्थी
Headlines

आज उठनी थी दूल्हे की बारात, उठी अर्थी

December 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बांदा। जिस घर में बारात उठने की तैयारी हो रही थी, महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थी। वहां जब दूल्हे की मौत की खबर आई तो घर में चीख-पुकार मच गई और पल में ही मातम छा गया। जहां आज बारात उठनी थी वहीं दूल्हे की अर्थी उठी तो हर आंखें नम हो गई।

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के भिठौरा और गुढ़ा गांव के बीच हुई। जनपद के कालिंजर थाना क्षेत्र के नीवी गांव के मजरा चुनकाई पुरवा निवासी रामगोपाल के बड़े बेटे 20 वर्षीय संतोष कुमार की आज शुक्रवार को गोखियां गांव बरात जानी थी। गुरुवार की रात वह बिना जानकारी दिए गांव के ही रामराज के 16 वर्षीय बेटे विनोद उर्फ नन्ना राजपूत के साथ बरछा गांव चला गया। देर रात लौटते समय घर से करीब ढाई किमी. पहले भिठौरा और गुढ़ा गांव के बीच मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही संतोष बाइक समेत नहर में जा गिरा, जबकि नन्ना उछलकर गिरने से जख्मी हो गया।

काफी देर तक युवक उसी नहर में पड़ा रहा, दोस्त को इस स्थिति में देख उसका साथी घबरा गया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तब ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला और नरैनी सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर स्वजन पहुंच गए और जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे कि बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मायन पूजन के बीच मंगलगीत गा रही महिलाओं को जैसे ही खबर मिली, पहाड़ टूट पड़ा। चीत्कार से हंसी-खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

संतोष के बड़े भाई बबलू ने बताया कि घर में गीत-संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुखद हादसे की सूचना मिली। ढोलक की थाप के बीच मंगलगीत गा रही महिलाओं के बीच जैसे ही खबर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। मां रामलली भी बेसुध होकर गिर पड़ीं। दो छोटे भाईयों का हाल बेहाल हो गया। नाते-रिश्तेदारों से भरे घर में आज बारात जाने की तैयारी थी, वहीं अर्थी उठी तो हर किसी के आंखों में आंसू आ गए। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे घर वालों को सांत्वना दें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब पीने से डर्टी पिक्चर की अभिनेत्री की हुई मौत
Next Article रेल के नीले और लाल रंग के कोच में क्या होता है अंतर

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.