Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें
Headlines

टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गर्भपात, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें

August 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : भाकपा माओवादी संगठन का केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश लंबे समय से महिला दस्ता की सदस्यों का शारीरिक शोषण कर रहा है। इसके अलावा कई महिला सदस्यों का जबरन अवैध गर्भपात भी कराया गया है। यह चौंकाने वाला खुलासा किया है चाईबासा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने। SP ने आज यानी रविवार को मीडिया को बताया कि सारंडा के जंगलों  में घुसे जवानों ने बीते कल दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों ने 40 से ज्यादा संगीन वारदातों को अंजाम दिया है। इनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु  के तौर पर की गयी है। संदीप छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। वहीं, शिवा बोदरा का घर सरायकेला के जोजोडीह में है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, 11 जिंदा गोलियां, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चाईबासा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि बीते 30 अगस्त को इंफॉर्मेशन मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता अनल उर्फ रमेश, मिसिर बेसरा और अजय महतो अपने दस्ते के साथ सारंडा इलाके में IED बम प्लांट करने की फिराक में है। इसके बाद ASP अभियान पारस राणा के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम बनाई गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी की गई, जहां से दोनों नक्सली गिरफ्तार किए गए।

अनल कर रहा महिला दस्ता की सदस्यों का शारीरिक शोषण

गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि माओवादी संगठन का केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश लंबे समय से महिला दस्ता की सदस्यों का शारीरिक शोषण कर रहा है। इसके अलावा कई महिला सदस्यों का जबरन अवैध गर्भपात भी कराया गया है।

टॉप नक्सली कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का कराया गया गर्भपात, SP राकेश खोल गये राज… देखें

चाईबासा के सारंडा जंगल से दो कुख्यात नक्सलियों ने गिरफ्तार होने के बाद बताया संगठन का काला सच#Chaibasa #naxalite #jharkhandpolice #newssamvad pic.twitter.com/66Kw8NGTsH

— News Samvad (@newssamvaad) August 31, 2025

 

संदीप पर 30 से अधिक गंभीर मामले दर्ज

गिरफ्तार संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम पर झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, पुलिस पर हमला, विस्फोटक कांड, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और सीएलए एक्ट समेत 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2015 से सक्रिय है और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। चाईबासा पुलिस का यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल और भी मजबूत हुआ है। SP राकेश रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : जांबाजों ने दबोचे दो आतंकवादी, लॉन्चर और AK-47 जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजांबाजों ने दबोचे दो आतंकवादी, लॉन्चर और AK-47 जब्त
Next Article इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय बने रामगढ़ थानेदार, लिया चार्ज

Related Posts

Headlines

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
झारखंड

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026
Headlines

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.