WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार टीपी सिंह के निधन पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की समाज को आईना दिखाने वाले ऐसे कलम के सिपाही का असामयिक निधन होना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा की इनकी कमी हजारीबाग पत्रकारिता जगत के साथ समस्त हजारीबाग वासियों को हमेशा खलेगी। विधायक जायसवाल ने टीपी सिंह के दिवंगत आत्मा को ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख सहने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना भी की

