Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 06:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुहर्रम पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट : 26-27 जून को इन रास्तों पर नो-एंट्री
Headlines

मुहर्रम पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट : 26-27 जून को इन रास्तों पर नो-एंट्री

June 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुहर्रम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर रांची शहर में निकलने वाले विभिन्न जुलूसों को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 26 जून और 27 जून 2026 को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर निजी और यात्री वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर ले लें और यातायात नियमों का पालन करें।

27 जून को सुबह 11 बजे से कई रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

मुहर्रम के मुख्य जुलूस के कारण 27 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक शहर के कई इलाकों में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी :

  • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होते हुए शहीद चौक की ओर
  • शहीद चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक की ओर
  • सुभाष चौक से अपर बाजार और महाबीर मंदिर की ओर
  • कचहरी चौक से शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक की ओर आने वाले मार्ग पर
  • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर
  • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर
  • एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुढ़िया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर
  • सुजाता चौक से मेन रोड की ओर
  • उल हाउस के पास से मेन रोड की ओर
  • कर्बला चौक से रतन पीपी चौक की ओर
  • कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होते हुए मेन रोड की ओर
  • कमांडेंट आवास मोड़ से राजेंद्र चौक की ओर
  • मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक की ओर
  • तुलसी चौक से अंबेडकर चौक की ओर

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार जुलूस के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के अन्य मार्गों पर भी आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

26 जून को भी निकलेगा जुलूस, दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगी विशेष व्यवस्था

मुहर्रम को लेकर 26 जून को विक्रांत चौक से काली मंदिर, उल हाउस, फत्तेउल्लाह रोड होते हुए पुनः विक्रांत चौक और वहां से कर्बला चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। इसे देखते हुए दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक कई मार्गों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

26 जून को इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

  • रतन पीपी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर
  • कर्बला चौक से काली मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग
  • कर्बला चौक से उल हाउस की ओर जाने वाला मार्ग
  • सर्जना चौक से काली मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग

एम्बुलेंस को मिलेगी विशेष छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस मार्गों पर एम्बुलेंस सेवा का परिचालन जारी रहेगा ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने शहरवासियों से मुहर्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। जिन लोगों को इन इलाकों से होकर गुजरना है, वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें : ट्रैक पर बिखरी मिली युवक की ला’श, पाकुड़ में द’र्दनाक हा’दसे से सनसनी 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी वालों को बड़ा झटका! मकान-दुकान मालिकों की बढ़ी टेंशन… जानें क्यों
Next Article 30 हफ्ते तपने के बाद 340 को मिली ‘खाकी’, सीएम हेमंत क्या बोल गये… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.