WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हमीरपुर। हमीरपुर निवासी अरविंद की शादी होने जा रही थी. घर पर तैयारी भी सारी हो गई थी और अगले दिन बारात निकलने वाली थी. लेकिन खास मौके से एक दिन पहले ही बिजली का करंट लगने से अरविंद की मौत हो गई और घर में मातम पसर गया.
जानकारी मिली है कि तय कार्यक्रम से एक दिन पहले अरविंद अपनी चार साल की भांजी को चारपाई पर सुला रहा था. उसी दौरान कूलर से करंट लगते ही वो मौके पर गिर पड़ा और परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक स्वास्थ केंद्र ले जाने का फैसला लिया. अब जब तक अरविंद स्वास्थ केंद्र पहुंच पाता, उसने दम तोड़ दिया. केंद्र पर पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.

