Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 05:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्पेन और स्वीडन की दो कंपनी झारखंड में करेगी निवेश, 7 से हो रही बातचीत
Headlines

स्पेन और स्वीडन की दो कंपनी झारखंड में करेगी निवेश, 7 से हो रही बातचीत

May 5, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्पेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया। इस दौरान हमें कई निवेशकों के प्रस्ताव भी मिले। साथ ही कई कंपनी ने झारखंड में निवेश करने के लिए रुचि दिखाई है। राजकमल ने सोमवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि CM ने स्पेन एवं स्वीडन के विभिन्न उद्यमियों से कहा कि झारखंड में निवेश की सुगम सुविधा के लिए यूरोपीय कंपनियों के लिए एक समर्पित डेस्क स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्पेन में टेस्ला ग्रुप एस के चेयरमैन दुसान लिचार्ड्स ने ग्रुप की रोमानिया गिगिया फैक्टरी परियोजना के बारे में प्रस्तुति दी और बैटरी भंडारण उत्पादन के निर्माण के लिए झारखंड में एक समान परियोजना स्थापित करने के लिए करीब 150 मिलियन यूरो के निवेश की रुचि व्यक्त की है। साथ ही, झारखंड सरकार को आरसीडी एस्पेनयोल फुटबॉल क्लब से झारखंड में खेल विकास में सहयोग के लिए झारखंड में फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता ज्ञापन एमओयू/एलओएल का प्रस्ताव मिला। इसके अलावा, रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए एलओएल (निहित पत्र) प्राप्त हुआ ।

auto

स्पेन और स्वीडन यात्रा के दौरान झारखंड में विदेशी निवेशकों को आमंत्रण

अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में विदेशी निवेश के मकसद से यूरोपीय देश स्पेन और स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना स्थित निर्माणाधीन यूरोप के सबसे बड़े स्टेडियम एफसी बार्सिलोना स्टेडियम एवं संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान वहां एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष एलेना फोर्ट के साथ बैठक की। साथ ही डी गावा संग्रहालय का भी दौरा किया, वहां एक पुराने खनन स्थल को एक जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदल दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी झारखंड के चाईबासा में भी इसी तरह के स्थलों को जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदलने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाने का निर्देश दिया।

बार्सिलोना में इन्वेस्टर के साथ मीटिंग, झारखंड में निवेश को किया गया प्रोत्साहित

बार्सिलोना में ही एक इन्वेस्टर मीट भी आयोजित किया गया ।जहां भारतीय प्रवासियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाक़ात की । वन टू वन मीटिंग कर खेल से संबंधित मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग , आईईएसई बिजनेस स्कूल में उद्यमिता संकाय ,पर्यावरण स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की गई । निवेशकों ने झारखंड में एक बेहतरीन स्टार्टअप पॉलिसी के तहत काम करने की रुचि व्यक्त की, मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में संभावित निवेश की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

प्रतिनिधिमंडल ने फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर” का किया दौरा

राजकमल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया,जो यूरोप के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक प्रदर्शनी स्थलों में से एक है । यहां स्पेन में भारत के राजदूत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए एलओएल Lol प्राप्त हुआ । इसके बाद वैश्विक निवेशकों के लिए मैड्रिड का दौरा किया गया।

वोल्वो को किया आमंत्रित

अरवा राजकमल ने बताया कि स्वीडन में गोथेनबर्ग में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के समक्ष झारखंड में विनिर्माण ,इलेक्ट्रिक वाहन ,खनिज अन्वेषण और प्रसंस्करण तथा स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित निवेश क्षेत्रों को दर्शाया गया । इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने गोथेनबर्ग में वोल्वो ट्रक संयंत्र का दौरा किया । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में खनन कार्यों में भारी ट्रकों की बढ़ती मांग को देखते हुए झारखंड में एक मेगा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए वोल्वो को आमंत्रित किया।

यूरोपीय देशों की यात्रा से झारखंड की ब्रांड वैल्यू में होगा सुधार

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए विजीबिलिटी बहुत जरूरी है और यह यात्रा स्पेन और स्वीडन में झारखंड की विजीबिलिटी के लिहाज से काफ़ी महवपूर्ण था। यात्रा पूरा होने के एक सप्ताह के भीतर ही सात निवेश प्राप्त हुए। इसलिए अन्य राज्यों की तरह ही विदेशी निवेश के लिए उस देश की कंपनियों के साथ निरंतर जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि करीब नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोई झारखंड से सरकारी प्रतिनिधिमंडल विदेशी दौरे पर गया। इस यात्रा से विदेशों में झारखंड की उपस्थिति दर्ज होगी और झारखंड की ब्रांड वैल्यू में सुधार होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, खनन आयुक्त राहुल कुमार सिंहा, एमडी जिडको वरुण रंजन सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : डॉ अजीत की टीम ने सदर अस्पताल में फिर किया कमाल… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉ अजीत की टीम ने सदर अस्पताल में फिर किया कमाल… जानें क्या
Next Article 11 फरार वारंटियों के घर ढोल-नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, फिर…

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.