अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची रेल मंडल में दो अहम अधिकारियों के पद बदल दिए हैं। इसको लेकर 26 मार्च को मुख्यालय गार्डेन रीच, कोलकाता से आदेश जारी किया गया है। रेलवे के जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया। आदेश के मुताबिक, अब तक सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर यानी Sr. DCM/RNC के पद पर काम कर रहीं शुचि सिंह को अब PO/RCT/RNC के पद पर भेजा गया है। वहीं, इस पद पर पहले से काम कर रहीं श्रेया सिंह को अब Sr. DCM/RNC की जिम्मेदारी दी गई है। यानी दोनों अधिकारियों के बीच आपसी अदला-बदली की गई है।
कब से लागू होगा आदेश
रेलवे ने साफ कहा है कि दोनों अधिकारी अपने नए पद का कार्यभार कब संभालते हैं और पुराने पद से कब मुक्त होते हैं, इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी। यानी चार्ज लेने और छोड़ने की तारीख बताना जरूरी है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, अधिकारियों को अपने पास मौजूद मेटल पास को या तो नए अधिकारी को देना होगा या फिर जीएम पास सेक्शन में जमा करना होगा। यह प्रक्रिया हर तबादले के दौरान जरूरी होती है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में e-Summon का ट्रायल शुरू, इस दिन तक UAT देने का निर्देश



