Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2 दिन तक हाइवे पर शव को कुचलती रहीं गाड़ियां
Headlines

2 दिन तक हाइवे पर शव को कुचलती रहीं गाड़ियां

February 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आने के बाद राज्य के हाइवे पर होने वाली पैट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यहां एक हाइवे पर 2 दिन तक एक बुजुर्ग की लाश गाड़ियों से कुचली जाती रही लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. दो दिन बाद यहां से गुजर रहे एक शख्स ने जब हाइवे पर कपड़े पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर पता चला कि यह इंसानी शव था.
हाइवे पर शव की दुर्गति देख पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि वहां सिर्फ हड्डियों के कुछ टुकड़े ही बचे थे. शरीर का पूरा मांस और हिस्से दो दिनों तक हाइवे पर इस कदर कुचले जाते रहे कि कपड़ों के भीतर सिवाय हड्डियों के कुछ नहीं बचा. ज्यादातर हड्डियां भी टूट गई थीं. जहां यह हादसा हुआ था वहां लाइट नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि शव दिखा नहीं होगा और गाड़ियां उसके उपर से गुजरती रहीं.
पुलिस ने जब घटना की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि सतना जिले के सोनवर्षा गांव का एक परिवार गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा है. परिजनों ने बताया कि 75 साल के संपतलाल 3 दिन पहले चुरहट में अपनी बेटी से मिलने के लिए निकले थे लेकिन ना तो वो वहां पहुंचे और ना ही घर वापस आए हैं. पुलिस को परिजनों ने बताया कि वो क्या कपड़े पहन कर गए थे तो पुलिस ने परिजनों को हाइवे से मिले कपड़े दिखाए जिसे परिजनों ने पहचान लिया और इस तरह खुलासा हुआ कि दो दिन तक कुचला जाता रहा शव संपतलाल का था.
लेकिन सवाल यह है कि दो दिनों तक एक शव सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी को उसकी भनक नहीं लगी और उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन- कोरोना महामारी में हमने एक भी व्यक्ति को भूख से नहीं मरने दिया
Next Article क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? इस राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.