Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 11:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिग्गज नेता रामाधार सिंह ने की भाजपा से बगावत! औपचारिक ऐलान कब… जानें
Headlines

दिग्गज नेता रामाधार सिंह ने की भाजपा से बगावत! औपचारिक ऐलान कब… जानें

August 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामाधार सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ। पूर्व सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह ने पार्टी से बगावत करते हुए नया राजनीतिक संगठन बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे अब भाजपा का हिस्सा नहीं रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने नए संगठन “मगध विकास मोर्चा” के उम्मीदवारों को मगध प्रमंडल की कई सीटों पर उतारेंगे। रामाधार सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को फोन कर साफ कह दिया है – “अब इस पार्टी में नहीं रहना है।” उन्होंने कहा कि सोमवार को मगध विकास मोर्चा की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

खुद लड़ेंगे चुनाव, घोषित किए उम्मीदवार

पूर्व मंत्री ने कहा कि वे औरंगाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने मोर्चा से अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है—

auto
  • नबीनगर से धर्मेंद्र कुमार
  • कुटुम्बा (सुरक्षित) से अजय भुईंया
  • गया के इमामगंज (सुरक्षित) से सतीश भारती
  • वजीरगंज से अभय सिंह गहौना
  • जहानाबाद से गोपाल सिंह

घोषणा पत्र के मुख्य मुद्दे

रामाधार सिंह ने कहा कि मगध विकास मोर्चा का घोषणा पत्र किसानों और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा। उनके मुख्य वादे इस प्रकार होंगे—

  • भूमि सर्वेक्षण तत्काल बंद किया जाएगा।
  • भाजपा में शामिल दलबदलू नेताओं को बाहर किया जाएगा।
  • हर खेत तक पानी पहुँचाने की गारंटी।

उन्होंने दावा किया कि जीतने पर…

  • उत्तर कोयल नहर का पानी गुरुआ और टेकारी तक पहुंचेगा।
  • तिलैया डैम से वजीरगंज तक पानी मिलेगा।
  • सोनदाहा डैम का पानी आमस तक पहुँचेगा।
  • पुनपुन नदी का पानी जहानाबाद तक पहुंचाया जाएगा।

चुनाव फंडिंग को लेकर बड़ा बयान

रामाधार सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा – “भाजपा को बनाने के लिए हमने 30 बीघा जमीन बेची थी, अब इसे बिगाड़ने के लिए 50 बीघा जमीन बेचेंगे।” उन्होंने साफ कर दिया कि वे खुद भी चुनाव लड़ेंगे और अपने उम्मीदवारों को भी मजबूती से चुनाव मैदान में उतारेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी सिंह ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जायसवाल “जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि धर प्रतिनिधि” हैं। यहां तक कि उन्होंने दावा किया कि जब वे सहकारिता मंत्री थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर उन्होंने ही जायसवाल को एक बोर्ड का चेयरमैन बनाया था।

लगातार हार से नाराज थे सिंह

गौरतलब है कि रामाधार सिंह पिछले दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं और पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इस बार भी वे औरंगाबाद सीट से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट न मिलने की आशंका को देखते हुए उन्होंने अलग रास्ता चुन लिया।

भाजपा और एनडीए को लग सकता है झटका

रामाधार सिंह की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में रही है। उन्होंने औरंगाबाद में पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनके नया मोर्चा बनाने से भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के लिए समीकरण बिगड़ सकते हैं, क्योंकि मगध प्रमंडल में उनका खासा जनाधार माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : जब राहुल और तेजस्वी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में चलायी बुलेट…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरोहित और विराट पूरी तरह से फिट, अभी खेलेंगे वनडे मैच : BCCI
Next Article यमन की राजधानी पर भयंकर हवाई हमला, दागे गये क्लस्टर बम

Related Posts

Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.