Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ज्ञानवापी परिसर के सर्वे रिपोर्ट का वीडियो लीक, प्रतिवादी पक्ष नाराज
Headlines

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे रिपोर्ट का वीडियो लीक, प्रतिवादी पक्ष नाराज

May 31, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

वाराणसी। ज्ञानवापी शृंगार गौरी प्रकरण से संबंधित सर्वे रिपोर्ट के महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो लीक हो गए हैं। यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शिवलिंग जैसी गोल आकृति समेत कई चिह्न दिख रहे हैं। इसका उल्लेख कोर्ट कमिश्नर ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में किया है।

वीडियो में मस्जिद की दीवारों पर लगभग एक दर्जन जगह उकेरे गए त्रिशूल के अलावा फूल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नगर निगम के कुछ कर्मचारी वर्दी में वजूखाने का पानी निकालते दिख रहे हैं। पानी निकालने के बाद काले पत्थर की बनी शिवलिंग जैसी आकृति उभरती दिख रही है।

Advertisement

सोमवार देरशाम से वायरल हो रहे वीडियो को देख प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सर्वे का वीडियो लीक करना अदालत के आदेश की अवहेलना है। वादी पक्ष ने कहा है कि जिला कोर्ट से उन्हें मिले लिफाफे सील हैं। ऐसे में वीडियो-फोटो का लीक होना एक बड़ा सवाल है। वे आज मंगलवार को अदालत जाकर चारों लिफाफे वापस सौंप देंगे । पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वादी पक्ष की महिलाओं सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी को सोमवार शाम जिला अदालत से सर्वे से संबंधित फोटो-वीडियो की सीडी सीलबंद लिफाफे में मिली थी। वादी पक्ष ने कहा था कि वे सर्वे से संबंधित फोटो-वीडियो कहीं सार्वजनिक नहीं करेंगी। सिर्फ मुकदमे के लिए ही फोटो-वीडियो का इस्तेमाल किया जाएगा। वीडियो लीक होने के बाद वादी पक्ष ने देरशाम मीडिया कर्मियों से कहा कि ज्ञानवापी सर्वे के फोटो-वीडियो को किसी साजिश के तहत वायरल किया गया है। हमारे चारों लिफाफे अभी भी सीलबंद हैं और उन्हें खोला भी नहीं गया है। हम लोग कोर्ट से इस प्रकरण की शिकायत करेंगे और अपने लिफाफे वापस लौटा देंगे। वादी पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन ने बताया कि कोर्ट कमीशन की कार्यवाही का वीडियो कैसे लीक हुआ, यह भगवान जाने। मैंने कई चैनल पर देखा तो हतप्रभ रह गया। यह ठीक नहीं है। मंगलवार को सभी लिफाफे सौंप दिए जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी ने बटन दबाकर 315 करोड़ की धनराशि भेजी
Next Article मोदी सरकार के आठ साल: मुख्यमंत्री योगी ने लाभार्थियों से की बात

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.