Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमने पांच साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया: योगी
Headlines

हमने पांच साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया: योगी

August 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है। इसके पोटेंशियल को आगे बढ़ाने के लिए पहले कभी प्रयास नहीं हुए। हमने पिछले पांच वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया। वह भी तब जब दुनिया कोविड महामारी की चपेट में थी। हमने जो बाहर राज्यों से लोग आए थे, उन्हें बेहतर सुविधाएं दी। कोविड ने हमारी रफ्तार कम जरूर की लेकिन काम नहीं रुका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए चयनित डेलॉयट इंडिया कंसल्टेंसी के साथ अनुबंध हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन बनाने के मिशन में उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण सहयोगी राज्य है। डेलॉयट इंडिया के साथ एमओयू हस्ताक्षर हुआ है।

auto

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान कार्यालय चलते रहे। मंत्रियों, अधिकारियों के दौरे खत्म नहीं हुए। औद्योगिक इकाइयां भी चलती रहीं। कोविड के दो वर्ष हटा दें तो हमको तीन वर्ष काम करने के लिए मिले। हमने उन तीन वर्षों में ही यह कार्य किया।

योगी ने कहा कि हमारे पास सबसे फर्टाइल भूमि है। पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था है। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। बेहतरीन कनेक्टिविटी है। इंटरस्टेट कनेक्टिविटी मजबूत है। एमएसएमई ने हमारे एक्सपोर्ट को बढ़ाया है। हमे लगता है कि हम इसे हासिल कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने डेलाइट संस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य की दृष्टि से हम आपके कंसल्टेंसी का लाभ ले सकते हैं। हमने कार्यों को 10 सेक्टर में बांटा है और विभागीय स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश भी बढ़ रहा है। 80 हजार करोड़ के निवेश धरातल पर उतारे हैं। आपका सहयोग मिलेगा तो हम प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने एस्प्रेशनल क्षेत्र में भी काम करना शुरू किया है। देश के 20 जिलों में आठ जिले उत्तर प्रदेश के हैं जिन्होंने अच्छी प्रगति की है। डेलाइट इंडिया की कंसल्टेंसी का उपयोग हमारे लिए सहयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि पहला प्रजेंटेशन एक थीम पर हो और फोकस सेक्टर के अनुरूप हो। कोविड के बावजूद हमने जो प्रगति की है, उस आधार पर ये कहा जा सकता है कि हमे सफलता मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुसाइड नोट लिखकर रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया
Next Article राम मंदिर निर्माण का तीस प्रतिशत कार्य पूरा, 2024 से गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.