Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मौसम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची सहित झारखंड के आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने लगी और कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

19 मार्च तक बारिश और तेज हवा का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में 19 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

auto

16 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों और उनसे सटे मध्य व पूर्वी इलाकों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। यहां गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके अलावा पश्चिमी जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

17 और 18 मार्च को भी बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवा चलने, बादल गरजने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी वजह से 17 से 19 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई शहरों में तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा तापमान डाल्टनगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गुमला में 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि तेज आंधी और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े न रहें। सुरक्षित जगह पर रहें और मौसम सामान्य होने के बाद ही बाहर निकलें।

इसे भी पढ़ें : चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला
Next Article ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
झारखंड

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.