Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्या लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर चलेगा मुकदमा? कोर्ट में क्या हुआ… जानिये
Headlines

क्या लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर चलेगा मुकदमा? कोर्ट में क्या हुआ… जानिये

November 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लालू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi / Patna : राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार से जुड़े बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में आज यानी सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश टाल दिया। अब अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। इस दिन तय होगा कि क्या लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं।

आज कोर्ट में नहीं पहुंचे लालू, राबड़ी और तेजस्वी

सुनवाई के दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव अदालत में मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से वकील मनिंदर सिंह ने तीनों को व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इस दौरान अदालत में सीबीआई और बचाव पक्ष के वकीलों के बीच लंबी दलीलें हुईं।

लालू की ओर से कपिल सिब्बल ने रखी दलील

लालू यादव की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभियोजन की अनुमति ही नहीं ली गई, जिससे जांच गैरकानूनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति जांच शुरू करना कानून के खिलाफ है, इसलिए इस पूरे केस को रद्द किया जाना चाहिए।

सीबीआई ने कहा- जानबूझकर टाली जा रही प्रक्रिया

सीबीआई की ओर से वकील ने अदालत को बताया कि आरोप तय करने की प्रक्रिया को जानबूझकर टाला जा रहा है। सीबीआई का दावा है कि उसके पास ठोस साक्ष्य हैं और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।

फिलहाल बनी हुई है लालू परिवार की चिंता

अदालत ने फिलहाल फैसला स्थगित करते हुए अगली तारीख 4 दिसंबर तय कर दी है। तब यह साफ होगा कि ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ औपचारिक मुकदमा शुरू होगा या नहीं।

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव का दूसरा चरण : इन दिग्गजों की साख दांव पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत के इस शूटर ने इजिप्ट में दिखाया दम, ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गाड़ा झंडा
Next Article जया बच्चन की याचिका पर HC सख्त, इन सोशल मीडिया को नोटिस… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026
Headlines

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026
Headlines

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026

मधुबनी कांड : बख्शा नहीं जाएगा हत्यारोपी ASI, 5 SIT कर रहीं रेड, परिजनों से मिले DM-SSP

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.