Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 08:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंखों वाले डायनासोर! 7 करोड़ साल पुराने अंडे में मिला Dinosaur का ‘बच्चा’
Headlines

पंखों वाले डायनासोर! 7 करोड़ साल पुराने अंडे में मिला Dinosaur का ‘बच्चा’

December 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

चीन। चीन के Jiangxi प्रांत में वैज्ञानिकों को डायनासोर के एक अंडे (Dinosaur Egg Fossil) का जीवाश्म मिला है. दिलचस्प बात ये है कि वैज्ञानिकों को इसके अंदर संरक्षित एक डायनासोर भ्रूण (Dinosaur Embryo) का भी पता चला है. इस भ्रूण को बेबी यिंगलियांग (Baby Yingliang) नाम दिया गया है. ये ज्ञात सबसे पूर्ण डायनासोर भ्रूणों में से एक है. माना जा रहा है कि ये 10.6 इंच लंबा रहा होगा.

डायनासोर के अंडे का ये जीवाश्म लगभग 66-72 मिलियन (7 करोड़) वर्ष पुराना है. इसके बारे में बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व में पैलियोन्टोलॉजिस्ट ने कहा है कि बेबी यिंगलियांग दांत रहित, चोंच वाले थेरोपोड डायनासोर, या ‘ओविराप्टोरोसॉर’ (Oviraptorosaurs) की प्रजातियों से संबंधित थे.

पंखों वाले डायनासोर!

ये ओविराप्टोरोसॉर (Oviraptorosaurs) पंखों वाले डायनासोर थे, जो एशिया व उत्तरी अमेरिका की चट्टानों में पाए जाते हैं. इसकी चोंच और शरीर का आकार अलग-अलग होता था, जिससे वे आहार की एक विस्तृत श्रृंखला को अपना सकते थे.

‘डेली मेल’ के मुताबिक, भ्रूण Baby Yingliang अंडे सेने के करीब था. तस्वीरों में दिखाया गया है कि कैसे उसका सिर उसके शरीर के नीचे था, उसकी पीठ अंडे के आकार की तरह ही मुड़ी हुई थी और उसके पैर, सिर आदि भी थे.

रिसर्चर ने बताया कि आधुनिक पक्षियों में इस तरह की मुद्रा (जैसी बेबी यिंगलियांग की थी) ‘टकिंग’ के दौरान देखी जाती है. टकिंग केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से कंट्रोल होने वाली एक प्रक्रिया है जो एक सफल हैचिंग के लिए जरूरी है.

किसने की रिसर्च? 

बता दें कि यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म विज्ञानी फियोन वैसम माई और उनकी टीम ने की है. उनके मुताबिक डायनासोर के भ्रूण कुछ सबसे दुर्लभ जीवाश्मों में से एक हैं. हम Baby Yingliang की खोज को लेकर बेहद उत्साहित हैं और आगे इस पर रिसर्च जारी रखेंगे. हमें इससे डायनासोर के विकास और प्रजनन के बारे में बहुत सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleढाई साल में 2.5 लाख लोगों ने खरीदी ये SUV कार, कीमत 7 लाख से कम
Next Article इस स्कीम में मिलेंगे 65 लाख रुपये, जानें क्या करना होगा?

Related Posts

Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.