Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शपथ लेने के साथ ही युवा CM हेमंत सोरेन ने बना डाला रिकॉर्ड… देखें क्या
Headlines

शपथ लेने के साथ ही युवा CM हेमंत सोरेन ने बना डाला रिकॉर्ड… देखें क्या

November 28, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड राज्य की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकॉर्ड बन गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 साल के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गये। उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार CM की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। गुरुवार को मोहराबादी मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने Hemant Soren को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

झारखंड के 24 साल में बने 14 मुख्यमंत्री

24 साल के झारखंड में अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए। प्रदेश में 2009-2013 के बीच तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। इसके अलावा शिबू सोरेन सिर्फ 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

auto

हेमंत सोरेन 2013 में पहली बार बने थे मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री बने थे। वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे। दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने। वे इस पद पर दो फरवरी 2024 तक रहे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने, जो दो फरवरी से चार जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा। इसके बाद जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद हेमंत ने फिर तीसरी बार 4 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन ने चौथी बार 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ लेने से पहले हेमंत ने लिया मां-पिता का आशीर्वाद

मोहराबादी मैदान पर शपथ लेने जाने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में साथ ले गये।

ये दिग्गज बने हेमंत के शपथ के साक्षी

शपथ ग्रहण में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, तारिक अनवर, बीके हरि प्रसाद, सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कर्माटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, माकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कौन कितने समय तक रहा मुख्य़मंत्री

1. बाबूलाल मरांडी- 15 नवंबर 2000 से 18 मार्च 2003

2. अर्जुन मुंडा- 18 मार्च 2003 से दो मार्च 2005

3. शिबू सोरेन- दो मार्च 2005 से 12 मार्च 2005

4. अर्जुन मुंडा-12 मार्च 2005 से 18 सितंबर 2006

5. मधु कोड़ा- 18 सितंबर 2006 से 28 अगस्त 2008

6. शिबू सोरेन- 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009

7. शिबू सोरेन- 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010

8. अर्जुन मुंडा- 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013

9. हेमंत सोरेन- 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014

10. ऱघुवर दास- 29 दिसंबर 2014 से 28 दिसूंर 2019

11. हेमंत सोरेन- 29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024

12. चंपाई सोरेन- 2 फरवरी 2024 से तीन जुलाई 2024

13. हेमंत सोरेन- 04 जुलाई 2024 से 27 नवंबर, 2024 तक

14. हेमंत सोरेन — 28 नवम्बर, 2024

इसे भी पढ़ें : “झारखंड के हीरो” हेमंत सोरेन ने ली CM पद की शपथ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअनुराग गुप्ता फिर से बनाये गये झारखंड के DGP
Next Article हेमंत 4.0 कैबिनेट की पहली बैठक में सात अहम प्रस्तावों पर मुहर

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.