Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिवानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रामगढ़ जिले में महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिम्मेदारी तय कर दी है। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने शास्त्री नगर, भुरकुंडा निवासी शिवानी सिन्हा को रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी, शिवानी ने जताया आभार

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिवानी सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष आशा राय और झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि महिला प्रकोष्ठ को जिले में सक्रिय और मजबूत बनाया जाए, ताकि संगठन से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ सकें। शिवानी सिन्हा ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी देने पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से पार्टी का संगठन गांव और पंचायत स्तर तक और मजबूत होगा।

auto

प्रखंड से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामगढ़ जिले में जल्द ही महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिला प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। शिवानी ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वे एक अवसर के रूप में देखती हैं और आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

शिवानी सिन्हा के रामगढ़ जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने पर लोजपा (रामविलास) के रामगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, राखी देवी, मीनू रॉय, लेबर सेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और एससी/एसटी जिला अध्यक्ष गणेश पासवान समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा रामदास पासवान, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, राजेंद्र नायक, अमर राम, मनोज पासवान, उपेंद्र गुप्ता, अहमद रजा, पप्पू राम, राजकिशोर पासवान, सिकंदर यादव, सूरज भान सिंह, मिथलेश रजक, पप्पू साव, अंकित कुमार और सौरभ सोनकर सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी शिवानी सिन्हा को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रामगढ़ जिले में महिला प्रकोष्ठ का संगठन और मजबूत होगा तथा बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस
Next Article राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.