Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामलला के लिए गजब का जुनून, स्केटिंग कर रामेश्वरम से अयोध्या पहुंचा युवक (VIDEO)
Headlines

रामलला के लिए गजब का जुनून, स्केटिंग कर रामेश्वरम से अयोध्या पहुंचा युवक (VIDEO)

January 20, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामलला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ayodhya : श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में गजब का उत्साह है। इस पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के अलग-अलग इलाकों से रामलला के भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इनमें एक ऐसा भी युवा राम भक्त है, जो स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए निकला है। तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित रामसेतु से अवधपुरी तक पहुंचा है। 4532 किमी की इस ‘धर्मसेतु’ यात्रा को उसने 72 दिन में पूरा किया है। 22 साल का अगस्त्य गुजरात के आनंद शहर का रहने वाला है। पांच नवम्बर 2023 को रामेश्वरम के रामसेतु से उसने अपनी यह ‘धर्मसेतु’ यात्रा स्केटिंग के जरिये शुरु की। यात्रा के दौरान वह पांच राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उन जगहों तक पहुंचा जहां वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम गए थे।

यहां-यहां ठहरा अगस्त्य

अगस्त्य ने मीडिया को बताया कि यात्रा के दौरान वह हम्पी यानी किष्किंधा पर्वत, सुग्रीव गुफा, बजरंगबली की जन्मस्थली- हनुमन हल्ली गांव, अंजना हिल, सूर्यवन, शबरी आश्रम, अगस्त्य ऋषि का आश्रम, पंचवटी, रामटेक, रामवन, चित्रकूट में कामदगिरि और प्रयागराज में श्रंगवेरपुर समेत राम वनगमन से जुड़े अन्य जगहों का दर्शन किया। प्रत्येक जगह की पवित्र मिट्टी लेकर 11 कलश तैयार किया है।

ठंड और बारिश भी न डिगा सकी हौसला

अगस्त्य ने बताया कि यात्रा के दौरान उसे जगह-जगह मौसम की मार भी झेलनी पड़ी। कहीं बारिश तो ठंड झेलना पड़ा। दक्षिण भारत में कई स्थानों पर बारिश का सामना हुआ तो उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड मिली। लेकिन भगवान राम की कृपा से उसकी आस्था प्रतिकूल परिस्थिति में भी डिगी नहीं और तय समय से पहले ही वह श्री अयोध्या धाम पहुंच गया। उसने यह यात्रा 80 दिन में पूरा करने की योजना बनाई थी, लेकिन 72 दिन में ही उसे पूरा कर लिया। यहां पहुंचते ही उसने सर्वप्रथम हनुमान गढ़ी में श्री बजरंग बली और रामलला का दर्शन किया।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2024/01/videoplayback.mp4

पिता और बड़े भाई रहे साथ, बढ़ातो रहो हौसला

अगस्त्य ने मीडिया को बताया कि उसके पिता घनश्याम और बड़े भाई मार्कण्ड पूरी यात्रा के दौरान उसके साथ एक चार पहिया वाहन के साथ लगे रहे एवं उसका उत्साह वर्धन करते रहे। उसने बताया कि उसके पिता श्रीराम मंदिर की कारसेवा में भी रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से मेरी यह इच्छा पूरी हुई है।

ये है युवा अगस्त्य की अभिलाषा

यात्रा पूरी करने के बाद युवा अगस्त्य अपने परिजनों के साथ राम नगरी के एक आश्रम में ही प्रवास कर रहा है। उसकी इच्छा है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को पवित्र स्थलों की मिट्टियों से भरे एक कलश को वह रामलला को सौंपेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक-एक कलश वह सौंपना चाहता है।

विश्व रिकार्ड बनाने की भी है इच्छा

अगस्त्य एक मध्यम परिवार का युवक है। बचपन से ही स्केटिंग करने का उसका शौक रहा। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उसने गुजरात के बड़ोदरा से दिल्ली स्थित शहीद स्मारक तक 1100 किमी की स्केटिंग के माध्यम से यात्रा की थी। उसका कहना है कि रामसेतु से अयोध्या तक 4532 किमी की उसकी स्केटिंग यात्रा देश का पहला और विश्व का दूसरा रिकार्ड है। अगस्त्य ने बताया कि जर्मनी में 36 साल पहले 8500 किमी का विश्व कीर्तिमान बना था। वह जल्द ही इस रिकार्ड को तोड़ने का प्रयास करेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल, देखें आदेश

इसे भी पढ़ें : सिर और गर्दन के बीच 3 किलो का ट्यूमर, यहां हो गया मुफ्त में इलाज

इसे भी पढ़ें : ई-रिक्शा पर निकली 101 जोड़े की बारात, गजब का नजारा… देखें

इसे भी पढ़ें : एक्शन में हजारीबाग डीसी, जमीन कब्जा मुक्त कराने वास्ते क्या किया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी में सनसनी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में साहिबगंज पुलिस, 15 दिनों में क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : ED कर रही BJP कार्यकर्ता की तरह काम : सुप्रियो भट्टाचार्य

इसे भी पढ़ें : बिहार के शाहबाज और बीवी-बच्चों के साथ पटियाला में क्या हो गया… जानें

इसे भी पढ़ें : पत्नी का किया था क’त्ल, अब उम्र कटेगी जेल में

इसे भी पढ़ें : दो एकड़ में लगे फसल तहस-नहस… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन के साथ मायके में महापाप, 15 दिन बाद आया होश तो क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : बदनसीब बेटी : मां ने घों’टा गला, बाप ने फं’दे पर ल’टकाया

इसे भी पढ़ें : कफ सिरप बेचने के चक्कर में क्या हुआ मामा-भांजा का हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : कार पार्किंग को लेकर भयानक बवाल, चार की गई जा’न

इसे भी पढ़ें : साइबर क्रिमिनल्स को बोकारो पुलिस की तीखी चोट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी संग मैच देखने पहुंचे सीएम हेमंत, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Next Article प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौ*त, MMCH में बवाल

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.