Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा में अब घर बैठे जमा होगा शून्यकाल का नोटिस… जानें कैसे
Headlines

झारखंड विधानसभा में अब घर बैठे जमा होगा शून्यकाल का नोटिस… जानें कैसे

February 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विधानसभा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल होने की ओर बढ़ रही है। जल्द ही विधायक अपने नोटिस, प्रश्न और अन्य काम घर बैठे ही ऑनलाइन कर पाएंगे। इसके लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) का इस्तेमाल होगा। अब कागज-पत्र की झंझट खत्म और काम आसान होगा।

डिजिटल सिस्टम की टेस्टिंग : स्पीकर ने लिया जायजा

स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा में नए डिजिटल उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि तकनीकी तैयारी कैसी है और सभी को निर्देश दिए कि काम सही तरीके से चले। इस नई व्यवस्था की शुरुआत आंशिक रूप से 18 फरवरी से होने वाले बजट सत्र से होगी। वहीं, मानसून सत्र तक विधानसभा पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।

auto

सीएम हेमंत सोरेन करेंगे NEVA सेवा केंद्र का उद्घाटन

सीएम हेमंत सोरेन आज यानी बुधवार को NEVA सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल हॉल में होगी।

टैबलेट से घर बैठे जमा होगा शून्यकाल का नोटिस

ट्रेनिंग के दौरान सभी विधायकों को टैबलेट या कंप्यूटर दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बजट सत्र से ही विधायक शून्यकाल के नोटिस घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब विधायक को रात में या सुबह जल्दी उठकर विधानसभा आने की जरूरत नहीं होगी। बस टैबलेट खोलो और नोटिस सबमिट कर दो।

प्रश्न-उत्तर भी होंगे ऑनलाइन

जैसे ही विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी, विधायक अपने प्रश्न ऑनलाइन पूछ सकेंगे और जवाब भी डिजिटल रूप में मिलेंगे। इससे समय की बचत होगी और विधायक ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछ पाएंगे। आने वाले समय में यह सुविधा सामान्य जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। लोग घर बैठे ही विधानसभा की पूरी कार्रवाई देख सकेंगे। इसमें शामिल होंगे :

  • प्रश्न और उनके उत्तर
  • कार्यसूची
  • विधेयक और प्रस्ताव
  • समितियों की रिपोर्ट
  • सदन की पूरी कार्रवाई

इस नए डिजिटल सिस्टम से न केवल विधायकों का काम आसान होगा, बल्कि आम लोग भी विधानसभा की गतिविधियों पर नज़र रख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : घर टूटे तो फूटा गुस्सा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उतरे बमके लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर टूटे तो फूटा गुस्सा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उतरे बमके लोग
Next Article जन गण मन से पहले वंदे मातरम् अनिवार्य, मोदी सरकार ने लागू किया नया प्रोटोकॉल

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.