Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 01:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये सात लक्षण बताते हैं कि शरीर में कहीं गड़बड़ है
हेल्थकेयर

ये सात लक्षण बताते हैं कि शरीर में कहीं गड़बड़ है

January 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सेहतमंद शरीर हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है और स्वस्थ रहने के लिए सही दिनचर्या से लेकर खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. ज्यादातर लोग खुद पर ध्यान देना तब शुरू करते हैं, जब उन्हें अपनी किसी बीमारी का पता चलता है. बिना किसी बीमारी के भी शरीर के कुछ लक्षण ऐसे हैं जो ये बताते हैं कि आप अंदर से स्वस्थ नहीं हैं.

  • खर्राटे लेना- जोर-जोर से खर्राटे लेना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है. स्लीप एपनिया, मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक जैसी हेल्थ कंडीशन की वजह से भी खर्राटे आते हैं. ज्यादातर लोग खर्राटों को आम लक्षण समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये एक संकेत हैं कि आप पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं. अगर आप भी अक्सर खर्राटे लेते हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
  • पेट में गैस बनना- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति औसतन प्रतिदिन 10 से 20 बार गैस पास करता है. अगर आपको इससे ज्यादा बार और लगातार गैस बनती है तो ये एक संकेत हो सकता है कि आप उतने स्वस्थ नहीं हैं जितना आप सोचते हैं. हालांकि, खाने-पीने की कुछ चीजें भी गैस बनाने का काम करती हैं लेकिन ये सेहत से भी जुड़ा हो सकता है. लैक्टोज इंटॉलरेंस, खराब पाचन और सीलिएक बीमारी में भी शरीर में बहुत ज्यादा गैस बनती है.
  • खराब स्किन- आपकी स्किन भी आपके सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है. मुंहासे की समस्या को खराब लाइफस्टाइल, हाइजीन, नींद, पाचन और खान-पान से जुड़ा माना जाता है. इन लक्षणों की पहचान कर अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार करें.
  • आंखों का साफ न होना- आंखों में चमक ना होना भी कई बातों की तरफ इशारा करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंखों के ऊतकों का सफेद होना स्वस्थ आंखों की निशानी है. अगर आपकी आंखे पीली रहती हैं तो ये गॉलब्लैडर, लिवर या पैंक्रियास की समस्या से जुड़ा हो सकता है. वहीं, आंखों का लाल होना भी खराब सेहत का संकेत देता है जैसे कि नींद ना पूरी होना या आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ना.
  • यूरीन का रंग- यूरीन का रंग भी बताता है कि आप कितने स्वस्थ हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक, यूरीन के रंग और स्मेल से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. अगर आपके यूरीन का रंग बहुत गाढ़ा है और इससे गंध आती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
  • हमेशा थकान लगना- नींद ना पूरी होने या बहुत ज्यादा काम करने से भी थकावट होती है. इसके अलावा डिहाइड्रेशन, आयरन की कमी, एक्सरसाइज ना करने और बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी थकान होने लगती है. अगर आपको अक्सर थकान रहती है तो इन संकेतों पर गौर करना चाहिए.
  • नाखून – नाखूनों के आकार, बनावट और रंग से भी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है. नाखूनों का पीला होना बताता है कि आपके शरीर में सही ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो रहा है और फ्लूड की मात्रा ज्यादा नहीं बन रही है. हालांकि, कुछ मामलों में ये स्मोकिंग या खराब नेलपॉलिश की वजह से भी हो सकता है. अगर आपके नाखून सही तरीके से नहीं बढ़ते हैं तो आपमें न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबहुत तेजी से घूम रही है धरती, साइंटिस्ट भी हैं हैरान
Next Article कल शिक्षा मंत्री करेंगे एग्जाम डेटस का ऐलान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.