Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 06:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
राशिफल

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को कामकाज और रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सेहत और खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। परिवार, नौकरी, व्यापार और शिक्षा से जुड़े मामलों में ग्रहों की चाल का असर साफ दिखाई देगा। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी के अनुसार आज का दिन धैर्य और समझदारी से फैसले लेने का है। आइए जानते हैं आपकी राशि क्या कहती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी

मेष : खर्च बढ़ेगा, धैर्य से काम लें

आज आमदनी और खर्च लगभग बराबर रह सकता है। व्यापार में उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं मिलेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। भाइयों से किसी बात पर मतभेद होने के संकेत हैं। सेहत भी थोड़ी नरम रह सकती है। फिलहाल बड़े फैसले लेने से बचें और जल्दबाजी न करें। शुभांक : 2-6-8

वृष : मेहनत का मिलेगा फायदा

आज आपके कामकाज में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ाने से लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। यात्रा का भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभांक : 4-6-8

मिथुन : नई जिम्मेदारी मिल सकती है

आज नौकरी या कारोबार में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यात्रा और संपर्कों का फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभांक : 5-7-8

कर्क : जल्दबाजी नुकसान करा सकती है

आज किसी भी काम में लेन-देन या शॉर्टकट से बचना बेहतर रहेगा। सरकारी कामों में फायदा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभांक : 4-6-7

सिंह : आत्मविश्वास से बनेंगे काम

आज आय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अपने फैसले खुद लें और विरोधियों से सतर्क रहें। यात्रा का योग भी बन रहा है। शुभांक : 2-5-6

कन्या : दूसरों के सहयोग से मिलेगा लाभ

आज परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में नए तालमेल बन सकते हैं। हालांकि मीठी बातें करने वालों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। शुभांक : 4-5-7

तुला : साझेदारी में फायदा मिलेगा

जीवनसाथी या दोस्तों के साथ मिलकर किए जा रहे काम में लाभ मिल सकता है। पहले से तय योजनाएं आसानी से पूरी होंगी। जोखिम वाले कामों से दूरी बनाकर रखें। जरूरी काम समय पर पूरा कर लें। शुभांक : 3-5-7

वृश्चिक : उम्मीद से ज्यादा लाभ के संकेत

आज व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। हालांकि नकारात्मक सोच से बचना जरूरी होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। शुभांक : 2-4-6

धनु : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

आज धन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। शुभांक : 4-6-7

मकर : व्यस्तता बढ़ेगी, आराम कम मिलेगा

आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। हालांकि रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात का मौका मिलेगा। यात्रा का भी फायदा मिल सकता है। शुभांक : 1-3-5

कुंभ : भरोसेमंद लोगों से भी रहें सावधान

आज कारोबार से जुड़ी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। खर्च और आय बराबर रहने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभांक : 3-4-6

मीन : मेहनत रंग लाएगी

सरकारी और पैतृक मामलों में फायदा मिल सकता है। शिक्षा और व्यापार से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। भागदौड़ जरूर रहेगी लेकिन उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। मनचाहा काम बनने के संकेत हैं। शुभांक : 2-4-6

ज्योतिषाचार्य से ऐसे लें सलाह

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी से विस्तृत जानकारी और व्यक्तिगत परामर्श के लिए +91 7380965553 पर संपर्क किया जा सकता है। समय : शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।

इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 18 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत
Next Article राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.