Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 19 May, 2026 • 01:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत
Headlines

लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत

May 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। समाज को सही दिशा देने के लिए मीडिया को निष्पक्षता, सत्य और जनहित को सबसे ऊपर रखना होगा। सीएम हेमंत ने यह बातें आज यानि सोमवार को रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में कही। मौका था “The Guardian Chronicle” अखबार के लोकार्पण समारोह का। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अखबार केवल खबरें छापने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का एक मजबूत मंच हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की भूमिका हमेशा अहम रही है और आगे भी रहेगी।

“जनता और सरकार के बीच पुल का काम करता है मीडिया”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया समाज और शासन-प्रशासन के बीच संवाद कायम करने का काम करता है। गांव, शहर और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याएं पत्रकारिता के जरिए सामने आती हैं। इसी के आधार पर सरकार तक आम लोगों की बात पहुंचती है। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल घटनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज को सही सोच और दिशा देना भी है। ऐसे समय में जब सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं, तब जिम्मेदार पत्रकारिता की जरूरत और बढ़ जाती है।

“The Guardian Chronicle नई सोच के साथ आगे बढ़ेगा”

मुख्यमंत्री ने “The Guardian Chronicle” की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया समाचार-पत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और नया दृष्टिकोण लेकर आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अखबार तथ्यपरक और निष्पक्ष खबरों को प्राथमिकता देगा और समाज के हर वर्ग का भरोसा जीतने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना किसी भी मीडिया संस्थान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। उम्मीद है कि यह अखबार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

समारोह में दिखी कई दिग्गजों की मौजूदगी

लोकार्पण समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, “The Guardian Chronicle” के मुख्य संपादक अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक सोनाली दास और इग्नू के पूर्व कुलपति रविंद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन
Next Article राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026

लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत

May 18, 2026

नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

May 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.