Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमानत पर जेल से रिहा हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद
देश

जमानत पर जेल से रिहा हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद

February 5, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शाहजहांपुर। विधि छात्रा यौन शोषण केस में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद बुधवार की शाम जेल से बाहर आ गए। इस दौरान जेल गेट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते तीन फरवरी को लॉ छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। हाई कोर्ट ने शाहजहांपुर की निचली अदालत को उन्हें बड़ी धनराशि के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद 20 सितम्बर से जेल में बंद थे। उनके रिहा होने की खबर फैलते ही पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता व समर्थक जेल गेट पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान जेल के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जेल से बाहर निकलने के बाद स्वामी चिन्मयानंद कार से हनुमत धाम पहुंचे और उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वह सीधे मुमुक्ष आश्रम स्थित दिव्य धाम के लिए रवाना हो। मुमुक्ष आश्रम पहुंचने पर वहां मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनसे मिलने आये लोगों का आश्रम में तांता लगा हुआ है।

मुकदमा लखनऊ स्थानान्तरित किये जाने के सवाल पर स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ताओं ओम सिंह ने कहा कि उन्हें व उनके मुवक्किल स्वामी चिन्मयानंद को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यह न्यायपालिका का निर्णय है, मुकदमों की सुनवाई लखनऊ में हो या शाहजहांपुर हो वो सुनवाई के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद बीते 20 सितम्बर से जेल में बंद थे। स्वामी चिन्मयानंद पर उनके लॉ कॉलेज की एक छात्रा के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा व उसके साथियों को चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तारी गई थी। इसके बाद स्वामी चिन्मयानंद व उनसे फिरौती मांगने वाले आरोपितों ने हाई कोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के आदेश पर छात्रा व उसके दोस्तों पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हो चुके है। जबकि चिन्मयानंद की जमानत पर करीब दो माह पूर्व सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। तीन फरवरी को हाइकोर्ट ने चिन्मयानंद की जमानत अर्जी भी मंजूर कर ली थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंघ की क्षेत्रीय समन्‍वय बैठक में जातिगत विषमता के खात्मे पर जोर
Next Article उप्र में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर तीन मरीज भर्ती

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.