WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कश्मीर। कश्मीर घाटी में पिछले 48 घंटे के भीतर सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों का सफाया किया है। श्रीनगर के पंथा चौक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार आधी रात को हुए मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। वहीं, सुरक्षाबल के 4 जवान घायल हुए हैं।
कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मारे गए एक आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद को तौर पर हुई है। 13 दिसंबर को जेवान इलाके में एक पुलिस बस पर हमला हुआ था। यह आतंकी भी उस हमले में शामिल था। IGP विजय कुमार ने बताया कि बस हमले में शामिल सभी आतंकियों को मारा जा चुका है।
इससे पहले कुलगाम और अनंतनाग जिलों में अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकवादी मारे गए थे। ये सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। अभी तक 4 आतंकियों की पहचान हुई है, जिनमें 2 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय हैं।

