Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 11:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IAS officers transferred: 52 आईएएस अधिकारियों के तबादले
देश

IAS officers transferred: 52 आईएएस अधिकारियों के तबादले

January 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 52 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने दो सप्ताह पहले भी बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव राजन विशाल का तबादला जयपुर कलेक्टर और जयपुर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का तबादला श्रम विभाग के कमिश्नर पद पर किया गया है। इसके साथ ही जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, चूरू, जोधपुर, पाली, अजमेर, भरतपुर, नागौर, डूंगरपुर, झालावाड, सवाईमाधेपुर, दौसा, सिरोही, भीलवाडा, चित्तौड़गढ, राजसमंद के जिला कलेक्टर बदले गए हैं।

हालांकि अलवर में नाबालिग मूक बधिर बच्ची से रेप और यौन हमले के मामले में छात्राओं को धमकाने और उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर मांगने वाले अलवर के जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को नहीं बदला गया है। राजनीति गलियारों उनके बदलने की चर्चाएं चल रही थीं।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव वित्त (राजस्व) से हटाकर प्रमुख शासन सचिव उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राजकीय उपमक्रम और प्रमुख शासन सचिव विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि सुरेश चंद गुप्ता को शासन सचिव गृह से हटाकर शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग के पद पर लगाया गया है।

इसी प्रकार कोटा के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा को शासन सचिव गृह विभाग के पद पर लगाया गया है। आशुतोष ए टी पेडणेकर को शासन सचिव उद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्य उद्यम (एमएसएमई) एवं राजकीय उपक्रम से हटाकर शासन सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. पृथ्वी राज को शासन सचिव जल संसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग के पद पर तैनात किया गया है। दीपक नंदी को कैलाश चंद मीणा के स्थान पर कोटा का संभागीय आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार डॉ. प्रतिभा सिंह को जैसलमेर का जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, मुख्यमंत्री के विशष्ठ सचिव राजन विशाल को जयपुर जिला कलेक्टर और जयपुर जिला कलेक्टर अन्तर सिंह नेहरा को श्रम विभाग में आयुक्त बनाया गया है।

पाली के जिला कलेक्टर अंशदीप को अजमेर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह कुड़ी को झुंझुनूं कलेक्टर और राजेन्द्र सिंह शेखावत को करौली कलेक्टर लगाया गया है। भगवती प्रसाद कलाल को सिरोही से हटाकर बीकानेर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। ताराचंद मीणा को उदयपुर, हरिमोहन मीणा को कोटा, नरेन्द्र गुप्ता को बारां, रुक्मणि रियार को श्रीगंगानगर, सिद्धार्थ सिहाग को चूरू, हिमांशु गुप्ता को जोधपुर, नमित मेहता पाली कलेक्टर बने हैं। आलोक रंजन का भरतपुर, अरविन्द कुमार पोसवाल का नागौर, शुभम चौधरी का डूंगरपुर, सुरेश कुमार ओला का सवाईमाधोपुर, कमर उल जमान चौधरी का दौसा, डॉ. भंवर लाल का सिरोही, आशीष मोदी का भीलवाड़ा, पीयूष सामरिया का चित्तौड़गढ़, नीलाभ सक्सेना का राजसमंद और डॉ. प्रतिभा सिंह का जैसलमेर जिला कलेक्टर पद पर तबादला किया गया है।

आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी अखिल अरोडा को प्रमुख शासन सचिव वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ साथ प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह नवीन महाजन अध्यक्ष राजस्थान कर बोर्ड को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड, नरेश कुमार ठकराल शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग को शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन, पद्म विभूषण से थे सम्मानित
Next Article मेडिकल स्टोर के संचालक से पिस्टल के बल पर स्कूटी और मोबाइल की लूट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.