Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 05:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 790 तन प्याज का हुआ आयात, घटेगी कीमत
देश

790 तन प्याज का हुआ आयात, घटेगी कीमत

December 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। विदेश से आयात किए गए प्‍याज की 790 टन की पहली खेप भारत पहुंच गई है। इसमें से कुछ प्‍याज राजधानी दिल्‍ली और आंध्र प्रदेश को भेजा गया है। इन राज्‍यों को प्‍याज के बंदरगाह पर पहुंचने की आई लागत 57-60 रुपये प्रति किलोग्राम पर भेजा गया है। ये जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि अभी 12 हजार टन और प्याज की दूसरी खेप दिसम्बर के अंत तक आने की उम्मीद है। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी एमएमटीसी ने अभी तक 49,500 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया है। इस वक्‍त देश के प्रमुख शहरों में प्याज की खुदरा कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, देश के कुछ हिस्‍सों में प्याज का खुदरा भाव 160 रुपये प्रति किलो पर भी है।

auto

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि 290 टन और 500 टन प्‍याज की दो खेप पहले ही मुंबई बंदरगाह पहुंच चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि हम इन दोनों राज्य सरकारों को यह प्याज बंदरगाह पर 57 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की लागत मूल्‍य के आधार पर दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और दिल्ली की सरकारों ने प्याज की मांग की थी। उन्होंने आयातित प्याज का उठाव शुरू कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि देश में प्‍याज की बढ़ती कीमत और कम उपलब्‍धता को देखते इसका आयात तुर्की, मिस्र और अफगानिस्तान से किया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्याज की कुछ और खेप भी रास्ते में है, जिसके आने से घरेलू आपूर्ति सुधारने में मदद मिलेगी। 2019-20 के फसल वर्ष (जुलाई से जून) में खरीफ उत्पादन में 25 फीसदी की कमी आने का अनुमान है। दरअसल मुख्‍य प्‍याज उत्पादक राज्यों में मानसून में देरी और अत्यधिक बारिश की वजह से प्याज के उत्‍पादन में गिरावट आई है।

इस बीच कारोबारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के अंत तक प्याज की कीमत ऊंचे बने रहेंगे। क्‍योंकि, उसके बाद बाजार में खरीफ की फसल आनी शुरू होगी। इससे पूर्व 2015-16 में 1,987 टन प्याज का आयात किया गया था। उस वक्‍त भी प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में जारी है मुख्यमंत्रियों की हार का तिलिस्म
Next Article रिलायंस इंफ्रा ने डीवीसी के खिलाफ जीता 1250 करोड़ रुपये का मुकदमा

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.