Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 06:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 475 साल बाद काशी में इस बार नहीं होगा भरत-मिलाप
देश

475 साल बाद काशी में इस बार नहीं होगा भरत-मिलाप

October 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण धर्म नगरी काशी में इस बार भरत-मिलाप का आयोजन नहीं किया जाएगा. बीते 475 साल में ऐसा पहली बार होगा कि काशी में श्रीराम और भरत के मिलाप में कोई महामारी बैरियर बन रही है. कोरोना के कहकर को देखते हुए नाटी इमली के आयोजकों फैसला किया कि इस बार भरत-मिलाप का आयोजन नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का आयोजन न किए जाने की खबर आई थी. नाटी इमली के लीला समिति के प्रबंधक मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि नाटी इमली के ऐतिहासिक मैदान में 475 वर्षों से हो रहे भरत-मिलाप का आयोजन इस बार नहीं होगा. बस सांकेतिक तौर पर अयोध्या भवन में रामलीला से लेकर भरत-मिलाप तक की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को मुकुट पूजा होगी.
मेघा भगत किया था पहला आयोजन
इस आयोजन की शुरुआत 475 साल पहले हुई थी. तब इसका आयोजन मेघा भगत ने किया था. ऐसी किंवदंती है सपने में मेघा भगत को मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन हुए थे. इस सपने के बाद ही मेघा भगत ने रामलीला का आयोजन करना शुरू किया था. भक्तों के बीच आज भी ऐसी मान्यता है कि भरत-मिलाप के दौरान कुछ पल के लिए श्रीराम के दर्शन यहां होते हैं. यही वजह है कि नाटी इमली के मैदान में महज कुछ मिनट के भरत-मिलाप को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ यहां हर साल जुटती रही है.
223 बरस से शामिल होते रहे हैं काशी नरेश
काशी में आयोजित होने वाले इस भरत-मिलाप का एक आकर्षण काशी का राज परिवार भी है. पिछले 223 बरस से काशी नरेश नाटी इमली के मैदान में शाही अंदाज में इस लीला में शामिल होते रहे हैं. पूर्व काशी नरेश महाराज उदित नारायण सिंह ने इस परंपरा की शुरुआत की थी. ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि 1796 में वह पहली बार इस लीला में शामिल हुए थे. तब से उनकी पांच पीढ़ियां इस परंपरा का निर्वहन करती चली आ रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं को दिया धोखा- डॉ एम तौसीफ
Next Article जब रविशंकर प्रसाद को मंच पर चढ़कर युवक ने मार दी थी गोली

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.