Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं को दिया धोखा- डॉ एम तौसीफ
रांची

भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं को दिया धोखा- डॉ एम तौसीफ

October 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.एम.तौसीफ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि झारखंड में पूर्व की रघुवर दास सरकार की गलत नीतियों एवं गलत इरादों की वजह से झारखंड के युवाओं को नौकरी के लिए मजबूरन परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की राज्य की पूर्व की सरकार ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया, अभ्यर्थियों ने उसमें भाग लिया और सफलता भी हासिल की, ऐसे में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति बीजेपी की सरकार को करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया। बीजेपी की सरकारों ने राज्य के युवाओं के साथ धोखाधड़ी किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों की नियुक्त कर दिया गया होता तो आज उन्हें इस कोरोना काल में परेशान ना होना पड़ता।

डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि अगर पूर्व की रघुवर सरकार का इरादा रोजगार देने का नहीं था तो अभ्यर्थियों को विज्ञापन के द्वारा बुलाया ही क्यों था। इससे साबित होता है कि रोजगार के नाम पर झारखंड के युवाओं के साथ  बीजेपी सरकारों ने शुरू से ही खिलवाड़ किया है। उन्होंने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण स्किल इंडिया मिशन के द्वारा रोजगार के नाम पर झारखंड के युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर मजाक बनाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे लेकिन हालत यह बन गई है कि जिन लोगों के पास रोजगार था, अब वह भी छीना जा रहा है

डॉ तौसीफ ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने से पहले कांग्रेस, जेएमएम ने जो जनता से वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी, और जलसहिया के जटिल समस्याओं का समाधान के लिए सकारात्मक पहल किया है। किसानों के कर्ज माफी के लिए सरकार द्वारा कदम बढ़ा लिया गया है। कांग्रेस गठबंधन ने जो वादे किए थे वे धीरे-धीरे पूरे किए जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के बीच जानें स्कूल किन राज्यों में खुलेंगे, किन राज्यों में नहीं खुलेंगे
Next Article 475 साल बाद काशी में इस बार नहीं होगा भरत-मिलाप

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.