Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 09:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा अक्षय पात्र का सामुदायिक रसोई घर : हेमा मालिनी
देश

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा अक्षय पात्र का सामुदायिक रसोई घर : हेमा मालिनी

July 23, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मथुरा। अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहली सामुदायिक एवं 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई घर का उद्घाटन रविवार को बरसाना क्षेत्र के आजनौख ग्राम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र के माध्यम महिलाओं द्वारा संचालित यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण के नवीन कीर्तिमान को स्थापित करेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय पात्र भारत में 67 से ज्यादा रसोई का संचालन कर रहा है। उन्होंने अक्षय पात्र को महाभारत काल की द्रोपदी की कथा से जोड़ते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने जिस तरह द्रोपदी के अक्षय पात्र में सबके लिए भोजन उपलब्ध कराया था उसी अवधारणा पर श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीला भूमि में इस अक्षय पात्र से हजारों बच्चों को हर दिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि अक्षय पात्र सम्पूर्ण भारत में अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी से अनुरोध किया कि वह अक्षय पात्र के साथ जुड़कर समाज को नई दिशा प्रदान करने में अपना योगदान दें।

संस्था के उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि अक्षय पात्र द्वारा निर्मित 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई महिलाओं द्वारा पूर्णरूपेण संचालित की जाने वाली प्रथम रसोई है। रसोई में भोजन को पकाने में स्थानीय समुदाय की महिलाओं की सक्रिय भागिदारी होगी। संस्था द्वारा इस रसोई से 50 गांवों के 97 परिषदीय विद्यालयों के 10 हजार छात्रों तक गरमा गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी भरतर्षभ दास ने बताया कि इस रसोई के साथ ही बरसाना में एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जा रहा है, इस सामुदायिक भवन का प्रयोग स्टाफ और आसपास के समुदायों के लिए प्रशिक्षण सत्रों के आयोजनों के लिए किया जायेगा। अक्षय पात्र के इस नए रसोईघर में दूषित जल के उपचार हेतु एटीपी का निर्माण कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा विद्युत चलित वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इन वाहनों का उपयोग स्थानीय किसानों से कच्चा माल लेने और विभिन्न समुदायों तक अपने कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी किया जाएगा।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्रीमती हेमामलिनी, बृजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, पत्रकार संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप पंडित, अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचलापति दास एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी भरतर्षभ दास के द्वारा श्री श्री राधा वृन्दावन चंद्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, आरपी सिंह, बरसाना पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, भाजपा के महामंत्री प्रेम श्रोतिय, पदम सिंह फौजी, अक्षय पात्र के ओपरेशन हेड सुरेश्वर दास, गोविन्द दत्त दास, हंसिका सिंह, निधि सिंह सहित नजदीक के सभी गांवों के प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईएसआई के लिए जासूसी करने वाले धोबी को सेना कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Next Article भारतीय सेना में ‘गोरखाओं’ की जगह आदिवासियों को भर्ती करने की योजना

Related Posts

Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
देश

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026
देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.