WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। मॉडल टाउन के शालीमार रोड पर देर रात बाइक सवार एक शख्स को गोली मार दी गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली मारने का आरोप पीड़ित के साथ बाइक पर बैठे 2 लड़कों पर है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में से एक की बहन ने पीड़ित से लव मैरिज की थी, जिससे वह नाराज चल रहा था.
पुलिस का कहना है कि उसने अपने दोस्त हर्षित को शामिल किया और वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कट्टा और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. वहीं अस्पताल में भर्ती नानकचंद की हालत गंभीर बनी हुई है.



