Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 05:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अशोक गहलोत कांफ्रेंस में भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे, उसी में बैठी SDM फोन पर घूस ले रही थी
देश

अशोक गहलोत कांफ्रेंस में भ्रष्टाचार पर बोल रहे थे, उसी में बैठी SDM फोन पर घूस ले रही थी

January 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कलेक्टर कांफ्रेंस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर बोल रहे थे, उसी वक्त, उसी मीटिंग में बैठी एक SDM फोन पर रिश्वत ले रही थी. राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजस्थान के दौसा जिले के दो SDM और पूर्व SP के दलाल को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आईपीएस और दौसा के पूर्व एसपी मनीष अग्रवाल के दो मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है, एसपी भी एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के सिकंजे में आ सकते हैं.
यह मामला राजस्थान के दौसा जिले से है जहाँ एक नेशनल हाईवे गुजर रहा है, वहां पर किसानों की भूमि के अधिग्रहण का काम चल रहा है. दौसा जिले के दो SDM, एक बांदीकुई की पिंकी मीणा और दूसरे दौसा के पुष्कर मित्तल को कंपनी के लिए जमीन अधिग्रहण करवाने का काम दिया गया था, अधिग्रहण को लेकर हुए विवादों की वजह से कंपनी पर मुकदमा चल रहा था, जिसकी सुनवाई SP मनीष अग्रवाल कर रहे थे. लेकिन इस मामले की सुनवाई के संबंध में भ्रष्टाचार की शिकायत आने लगीं, इसके बाद एसपी को दौसा जिले से हटा दिया गया, मगर इसके बावजूद एसपी का दलाल नीरज, अधिग्रहण करने वाली कंपनी पर घूस देने के लिए दबाव बना रहा था. दलाल नीरज, SP मनीष अग्रवाल के लिए कंपनी से 30 लाख रुपए की मांग कर रहा था. जिसे एंटी करप्शन की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
दूसरी तरफ बाँदीकुई की SDM पिंकी मीणा की पहली पोस्टिंग हुई थी. पिंकी मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कलेक्टर कांफ्रेंस में बैठी हुई थीं, तभी जमीन अधिग्रहण के लिए 10 लाख रुपये घूस देने के लिए कंपनी वालों का फोन आया, एसडीएम ने फोन पर कहा कि ”कंपनी के लायजनिंग अधिकारी को दे दो मैं मीटिंग से निकलने के बाद ले लूंगी.” एसडीएम को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम दो घंटे तक बैठी रही, जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मीटिंग से SDM बाहर निकलीं और पैसे लिए, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
इसी प्रकार दौसा के SDM पुष्कर मित्तल ने कंपनी के अधिकारियों को कहा था कि पैसे देने के लिए घर आ जाओ. मामले पर पहले से ही पैनी नजर रखी हुई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम SDM के घर पहुंच गई और रंगे हाथों एसडीएम को पकड़ लिया.
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दौसा के एसपी के जो मोबाइल जब्त किए हैं, उन दोनों मोबाइल में उनकी लोकेशन दौसा आ रही है. सूत्रों के मुताबिक एसपी को दौसा से बाहर भेज दिया गया था फिर भी रिश्वत मांगने के लिए वे दौसा पहुंच गए थे. SDM और दलाल की गिरफ्तारी के बाद, आईपीएस मनीष अग्रवाल भाग कर जयपुर स्थित अपने श्याम नगर आवास पर पहुंच गए, फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनके घर पहुंच रही है जहां उनसे इस मामले के बारे में गहन पूछताछ होगी.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: ओरमांझी घटना का आरोपी बिलाल गिरफ्तार
Next Article चतरा में बम विस्फोट में युवक का उड़ा पैर, रिम्स रेफर

Related Posts

Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026
Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.