Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 09:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यात्रा घरेलू कारणों से टली, कैब से कोई लेना-देना नहीं’
देश

‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यात्रा घरेलू कारणों से टली, कैब से कोई लेना-देना नहीं’

December 12, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि विदेशमंत्री अब्दुल मोमिन की शुक्रवार से शुरू हो रही अपनी भारतीय यात्रा को घरेलू कारणों से टाल दिया है तथा इसका भारतीय संसद में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 (कैब) से कोई संबंध नहीं है। मोमिन को राजधानी में शुक्रवार से आयोजित विदेश नीति संबंधित ‘दिल्ली संवाद’ में भाग लेने के लिए आना था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बांग्लादेश ने हमें जानकारी दी है कि घरेलू कारणों विशेषकर 16 दिसंबर को वहां आयोजित होने वाले विजय दिवस के कारण यात्रा को टाला गया है। बांग्लादेश ने संसद में गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान का संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पड़ोसी देश के राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की सराहना की थी। शाह ने वहां की मौजूदा शेख हसीना सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की भी प्रशंसा की थी।

Advertisement Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि संसद में अपने बयान में गृहमंत्री स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंगबंधु की हत्या के बाद आने वाले सैनिक शासन और गैर अवामी लीग सरकारों के दौरान हुआ था। वास्तव में गृहमंत्री ने शेख हसीना के इस संबंध में रिकॉर्ड की प्रशंसा की थी।

उल्लेखनेनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि नागरिकता संशोधन विधेयक और गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर विरोध व्यक्त करने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अपना दौरा रद्द किया है। विदेश मंत्री को यह कहते हुए दर्शाया गया कि उनके देश में धार्मिक सोहार्द बना हुआ है और अमित शाह खुद बांग्लादेश आकर वस्तु स्थिति को देख सकते हैं।

नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में विभिन्न देशों के राजनयिकों को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के प्रयास के संबंध में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि गृहमंत्री संसद में अपने वक्तव्य में सभी पहलुओं का विस्तार से उत्तर दे चुके हैं। अगर कोई जरूरत महसूस की गई तो इस संबंध में राजनयिक स्तर पर भी प्रयास किया जाएगा।

अमेरिकी कांग्रेस ने विदेशी मामलों की उप-समिति ने जम्मू-कश्मीर और नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में होने वाली सुनवाई के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि भारत को आशा है कि अमेरिकी सांसद जम्मू-कश्मीर के हालात में पिछले दिनों आए सुधार को ध्यान में रखेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में अमेरिकी सांसदों तथा अन्य संबंधित पक्षों को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के लिए राजनयिक स्तर पर हुई लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअसम की कानून व्यवस्था यूनिफाइड कमांड के हवाले, 3 और क्षेत्रों में कर्फ्यू
Next Article अयोध्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी 19 पुनर्विचार याचिकाएं

Related Posts

Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Headlines

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

April 30, 2026

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.