WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
प्रयागराज। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया है. प्रयागराज के बाघमबरी मठ में उनका निधन हुआ. फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हैं. वहीं, इस खबर के बाद साधु संतों में शोक की लहर है.
बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उनका शव अल्लापुर बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे से बरामद किया गया है। यह हत्या है या आत्महत्या, इसके पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

