Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 08:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जैसलमेर बस हादसे की FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए कैसे लगी आग
देश

जैसलमेर बस हादसे की FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए कैसे लगी आग

October 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जैसलमेर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jaisalmer : जैसलमेर जिले के थैयत गांव के पास हुए भीषण बस हादसे की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच में साफ हुआ है कि आग बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम (AC) में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। 14 अक्तूबर को जैसलमेर से जोधपुर जा रही यह निजी बस रवाना होने के कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई थी, जिसमें 26 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

जोधपुर-जयपुर FSL टीमों की संयुक्त जांच में बड़ा खुलासा

जोधपुर और जयपुर की FSL टीमों ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बस में किसी भी तरह का विस्फोटक या पटाखे नहीं थे। आग की शुरुआत बस की छत पर लगे एसी यूनिट से हुई थी, जिसकी वायरिंग सीधे इंजन से जुड़ी हुई थी। खराब वायरिंग से उठी चिंगारी ने बस के अंदर आग फैला दी।

auto

ऑक्सीजन ने बढ़ाई लपटें, यात्रियों की नहीं बची जान

अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही आग फैली, बस के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा। जब खिड़की टूटी तो बाहर से आई ऑक्सीजन ने लपटों को और तेज कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बस के टायर और फ्यूल टैंक सुरक्षित मिले, जिससे साबित हुआ कि आग ऊपर के हिस्से से ही शुरू हुई थी।

लापरवाही पर गिरी गाज, तीन लोग गिरफ्तार

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बस मालिक, चालक और बॉडी निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है। अब यह जांच चल रही है कि एसी सिस्टम लगाते समय क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

इसे भी पढ़ें : सोफा कवर से हटाएं कॉफी, तेल और मेकअप के दाग,अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोफा कवर से हटाएं कॉफी, तेल और मेकअप के दाग,अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Next Article एक्शन मोड में गुमला डीसी, चार बीपीएम का वेतन रोका… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.