Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 03:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा ने 13 राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए
देश

भाजपा ने 13 राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

September 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 राज्यों की कुल 32 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश की दस, असम की चार, केरल की पांच, बिहार की एक, छत्तीसगढ़ की एक, हिमाचल प्रदेश की दो, मध्य प्रदेश की एक, मेघालय की एक, ओडिशा की एक, पंजाब की दो, राजस्थान की एक, सिक्किम की दो और तेलंगाना की एक सीट है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी प्रदान की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दस सीटों में गंगोह से कीरत सिंह, रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, इगलास से राजकुमार सहयोगी, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, गोविंदनगर से सुरेन्द्र मैथानी, मानिकपुर से आनंद शुक्ला, जैदपुर से अंबरीश रावत, जलालपुर से राजेश सिंह, बल्हा से सरोज सोनकर और घोसी से विजय राजभर को उम्मीदवार बनाया है।

असम की चार सीटों में से राताबरी से बिजय मालाकर, जानिया से तौऱीकुर रहमान, रंगापारा से राजेन बोर्थाकुर औऱ सोनारी से नवनिता हांडिक को पार्टी ने टिकट दिया है। केरल की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंजेश्वर से रावीश थांत्री कुंटार, इर्नाकुलम से सीजी राजागोपाल, अरूर से केपी प्रकाश बाबू, कोनिनी से के. सुरेन्द्रन और वट्टीयूरकावू से एस. सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने बिहार की किशनगंज सीट से स्वाति सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। छत्तीसगढ़ के चित्रकोट से लच्छूराम कश्यप, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट से विशाल नेहरिया और पच्छड सीट से रीना कश्यप को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी ने मध्य प्रदेश की झबुआ विधानसभा सीट पर होने रहे उपचुनाव में भानू भूरिया को मैदान में उतारा है। मेघालय की एक सीट शेल्ला से जोसुआ वर्जरी, ओडिशा के बीजेपुर सीट से सनत गडतिया और पंजाब की दो सीटों पर फगवाड़ा से राजेश बग्गा और मुकेरियां से जांगी लाल महाजन को उम्मीदवार घोषित किया है। राजस्थान की मांडवा विधानसभा सीट से सुशीला सीगड़ा, सिक्किम की दो सीटों में से गंगटोक से यांग थेसरिंग लेप्चा और मार्टम-रूमटेक से सोनम थेसरिंग वेंचुगप्पा को टिकट दिया है।

तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में डॉ कोटा रामा राव भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन 13 राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया
Next Article अब वक्त आ गया है कि कश्मीर का सच्चा इतिहास लिखा जाए: अमित शाह

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.