Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 09:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमी की हो रही थी दूसरी लड़की से शादी, बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंची प्रेमिका
Headlines

प्रेमी की हो रही थी दूसरी लड़की से शादी, बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंची प्रेमिका

June 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब प्रेमिका को यह पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई है तो वो बैंड बाजा और रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. फिर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर उसके परिजनों के सामने कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया.

प्रेमी से शादी न होने पर प्रेमिका खुदकुशी करने की धमकी देने लगी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को समझा बुझाकर उसे घर वापस भेजा. इस घटना के बाद पूरे मौहल्ले में हाय तौबा मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.

auto

प्रेमिका का कहना है कि दो साल पहले उसकी प्रेमी से मुलाकात हुई थी. वो घर भी आता-जाता रहा है लड़की का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. इस बीच उसकी सेना में ट्रेनिंग चलने लगी. इस बीच भी वो आता-जाता रहा और संबंध बनाता रहा. सेना में जवान की नौकरी लगने के बाद वो शादी से मुकर गया. जब उसे सूचना मिली कि उसकी शादी हो रही है, तो वो बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका का कहना है कि उसकी शादी प्रेमी के साथ नहीं हुई, तो वहीं उसके घर के सामने मर जाएगी.

लड़की की बहन और रिश्तेदार ने बताया कि संदीप मौर्या उसके घर आता-जाता रहा है. इस बीच उसने लड़की के माता-पिता से शादी के लिए भी बात की. एक ही बिरादरी के होने की वजह से उन लोगों ने हामी भर दी. इसके बाद भी उसके घर आने का सिलसिला जारी रहा. जब उसकी सेना में नौकरी लग गई, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि लड़के के खिलाफ झंगहा थाने में आईपीसी की धारा 376 और अन्य धाराओं में एफआईआर भी दर्ज है.

कोर्ट में मामला विचाराधीन है, तो उसे शादी और सेना की नौकरी करने का भी अधिकार नहीं है. पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए. माता-पिता को बचाने के लिए उसने हाईकोर्ट से आदेश लाया है. लेकिन ये आदेश उसके लिए नहीं है. पर लड़की कहां जाए अब उससे शादी कौन करेगा. उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें न्याय चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेवा दिवस के द्वारा भाजपा महिला मोर्चा ने किया बेहतर काम: आरती कुजूर
Next Article 6.0 की तीव्रता से आया भूकंप, झटके इतने तेज की घरों से बाहर निकले लोग

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.