WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के परिसर में भीषण आग लगने की सूचना है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।
आग लगने की वजह वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट है। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए हैं।

