Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ब्रेकिंग: रेलवे का बड़ा ऐलान, सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 30 सितंबर तक रद्द
देश

ब्रेकिंग: रेलवे का बड़ा ऐलान, सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 30 सितंबर तक रद्द

August 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्‍ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेल मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए रेलवे ने 30 सिंतबर तक सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल कर दी है. हालांकि, जैसे पहले स्पेशल ट्रेनें चलती थीं, वैसे ही 30 सितंबर तक चलेंगी.

कई ट्रेनों के समय में भारतीय रेलवे ने किया बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि लॉकडाउन में चल रहीं कई स्‍पेशल ट्रेनों के समय में भारतीय रेलवे ने बदलाव किए हैं. कुछ ट्रेनों को रोजाना न चलाकर अब हफ्ते में एक बार चलाया जाएगा. लॉकडाउन के चलते भारतीय रेलवे अभी 230 स्‍पेशल ट्रेनें चला रहा है. इन ट्रेनों में 120 दिन पहले बुकिंग की सुविधा के साथ-साथ रेलवे ने यात्रा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है. इस बीच रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में कई बार बदलाव किए हैं. इससे पहले 8 राजधानी स्पेशल ट्रेनों के टाइम बदले थे. आइए आपको बताते हैं कि क्या होगा इन ट्रेनों का नया टाइम टेबल:

इन 4 स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव, हफ्ते में एक बार चलेंगी

ट्रेन नंबर 02303- हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन वाया पटना 11 जुलाई से सिर्फ शनिवार को हावड़ा स्टेशन से चलेगी.

ट्रेन नंबर 02304- नई दिल्ली- हावड़ा स्पेशल ट्रेन वाया पटना 12 जुलाई से सिर्फ रविवार को नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी.

ट्रेन नंबर 02381- हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन वाया धनबाद 16 जुलाई से सिर्फ गुरुवार को हावड़ा से चलेगी.

ट्रेन नंबर 02382- नई दिल्ली- हावड़ा स्पेशल ट्रेन वाया धनबाद 17 जुलाई से सिर्फ शुक्रवार को नई दिल्ली से चलेगी.

ट्रेन नंबर 02377/02378 सियालदाह-न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस का समय भी बदल गया है.

दूसरी ओर, ट्रेन नंबर 02810/02809- हावड़ा-मुंबई CSTM स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से हावड़ा से हर बुधवार को और 17 जुलाई से मुंबई CSTM से हर शुक्रवार को चलेगी. वहीं 02834/02833- हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को हावड़ा से और 13 जुलाई से सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी.

रेलवे 12 अगस्त को देवास से चंडीगढ़ के बीच चलाएगा विशेष पार्सल ट्रेन

 पश्चिम रेलवे मुद्रा एवं अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं के परिवहन के लिए देवास और चंडीगढ़ के बीच एक विशेष पार्सल ट्रेन चलाएगा. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि विशेष पार्सल ट्रेन (00931) देवास से चंडीगढ़ के लिए 12 अगस्त को रात आठ बजे रवाना होगी और 14 अगस्त को सुबह पांच बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इस ट्रेन में मुद्रा और अन्य महत्वपूर्ण सामान ले जाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि रास्ते में यह ट्रेन सवाई माधोपुर और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी. प्रवक्ता ने बताया कि वापसी में विशेष ट्रेन (00932) चंडीगढ़ से 14 अगस्त को शाम चार बजे रवाना होगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10.45 बजे देवास पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में इस ट्रेन का किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिना परीक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे में नौकरी
Next Article सुशांत केस में बड़ा दावा: मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया- मौत से कुछ दिन पहले अभिनेता की रिया के साथ मारपीट हुई थी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.