WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में देर रात एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देर रात को बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर के बैंगलाड क्षेत्र में आईबी पर हलचल देखी। जवानों ने देखा कि घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा था। जब घुसपैठ करने वाला काफी अंदर तक आ गया तब जवानों की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया। जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो वह जिंदा था।
इसके बाद इसी जिले में नाके को निशाना बनाकर आतंकियों की तरफ से ग्रेनेड हमला किया गया। उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से इसी जिले के बॉर्डर पर ड्रोन का इस्तेमाल करके हथियारों को फेंका गया था।

