WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है।
घायल जवान सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के मुन्ना कुमार हैं। वह आरक्षक के पद पर तैनात हैं। घायल जवान का इलाज बासागुड़ा के अस्पताल में किया जा रहा है। मामला बीजापुर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तर्रेम के पास का है। बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है।



