Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उन्नाव दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को कड़ी सजा दिलायेंगे
देश

उन्नाव दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को कड़ी सजा दिलायेंगे

December 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौत के बाद लोगों में आक्रोश
– बसपा प्रमुख ने की पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने की मांग
– कांग्रेस ने बताया सरकार की विफलता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की रेप पीड़ित की मौत पर अत्यंत दुख जताया है। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें सभी आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को कड़ी सजा दिलवायेंगे। उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही है।

Advertisement

इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने जहां पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने की मांग की है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसे प्रदेश सरकार की विफलता बताई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ से उन्नाव के लिए निकल चुकी हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है कि जिस उन्नाव रेप पीड़ित को जलाकर मारने की कोशिश की गई, उसकी कल रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति कष्टदायक है। इस दुख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यूपी सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे। यही इंसाफ का तकाजा और जनता की मांग है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को यूपी सहित पूरे देशभर में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं के मद्देनजर दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार से लखनऊ में ही थीं। शनिवार को दोपहर वे उन्नाव के लिए निकल चुकी हैं। वहां जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगी और उन्हें ढाढंस बधाएंगी। उन्होंने ट्वीट किया है कि उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़ित को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से मना किया, उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ? मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़ित युवती के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें। यह सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाये। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन यह उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: सिसई के बूथ नम्बर 36 पर हिंसक झड़प, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, मतदान रद्द
Next Article सुरक्षाबलों ने कंदाहर में 15 तालिबानी आतंकी मारे

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.